कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल की राज्यपाल के साथ शिष्टाचार भेंट
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के साथ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने शिष्टाचार भेट की। सोमवार को आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज में आयोजित दीक्षांत समारोह के उपरांत राज्यपाल से कुलपति प्रो0 गोयल ने औपचारिक भेट की।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर कुलपति से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों के हित में कार्ययोजना पर चर्चा की।
कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि राज्यपाल महोदया से शिष्टाचार वार्ता हुई। जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय की शिक्षा बेहतरी के लिए सुझाव दिया। निश्चित ही आने वाले समय में शिक्षको एवं अधिकारियों के साथ-साथ छात्रों के लिए बेहतर माहौल तैयार होगा।