Saturday, July 27, 2024
spot_img

अदम्य साहस, वीरता एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है सुरक्षा बलों के जवानः गृहमंत्री

65 / 100

अदम्य साहस, वीरता एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है सुरक्षा बलों के जवानः गृहमंत्री

माना स्थित चौथी बटालियन में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ

रायपुर :  गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल केवल आदर्श व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि एक निडर साहसी एवं प्रखर इंसान थे। देश में अनेक धर्मों और जातियों के लोग निवास करते है, जिनका रहन-सहन, खान-पान, आस्था तथा उनकी भाषाएं अलग-अलग है। इन सबसे बावजूद पूरे देश के लोग राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत रहते है, जो राष्ट्रीय एकता का विश्व भर में सर्वोत्तम मिशाल प्रस्तुत करता है। इसका पूरा श्रेय सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाता है।

गृहमंत्री श्री साहू ने कहा कि वल्लभ भाई पटेल को बाराडोली सत्याग्रह की सफलता पर महिलाओं ने उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की थी। श्री पटेल ने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधते हुए अखंड भारत को मूर्त रूप दिया. उनकी दृढ इच्छा शक्ति, कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय हुआ बिखरे भारत के राजनीतिक एकीकरण में साहसिक भूमिका निभाने के लिए पटेल को लौह पुरूष भी कहा जाता है। वल्लभ भाई पटेल ने आजाद भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। देश के एकीकरण में मुख्य भूमिका निभाने के लिए वर्ष 1991 में उन्हें देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

गृहमंत्री श्री साहू ने यह भी कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी देश के कुछ भागों में हमारे सुरक्षा बलों के जवान आतंकवाद एवं नक्सलवाद का सामना करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रदेश एवं देशवासियों की सुरक्षा हेतु अदम्य साहस, वीरता एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। गृह मंत्री ने आशा व्यक्त किया कि हम सभी उनके बताये मार्गों और नीतियों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को बनाये रखते हुए देश को और मजबूत करेंगे। श्री साहू ने पुलिस विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया जिसमें राज्य में शहीद जवानों का विवरण एवं पुलिस की सर्चिंग, गश्त, नक्सल मुठभेड़ तथा पुलिस प्रोत्साहन के लिए कार्यों को विशेष रूप से दर्शाया गया था।

इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा एक आकर्षक परेड का आयोजन किया गया जिसका निरीक्षण श्री साहू ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, श्री हिमांशु गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता एवं श्री विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

JOIN

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति