Saturday, July 27, 2024
spot_img

डीएम द्वारा मण्डीयार्ड स्थित धान क्रय केन्द्र प्रथम एवं द्वितीय का किया गया औचक निरीक्षण

65 / 100

डीएम द्वारा मण्डीयार्ड स्थित धान क्रय केन्द्र प्रथम एवं द्वितीय का किया गया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर : जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह के साथ जनपद में स्थित मण्डीयार्ड खलीलाबाद के क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव सेवाराम वर्मा को निर्देशित किया कि मण्डी परिसर की तत्काल साफ-सफाई करायें एवं कृषकों की सुख-सुविधा की व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्र पर एक सप्ताह में एनालिसिस किट, म्वाइस्चर मीटर एवं डस्टर की व्यवस्था करा लिया जाए।

निरीक्षण के समय धान क्रय केन्द्र खुले पाये गये एवं मण्डीयार्ड केन्द्र प्रभारी आलोक रंजन उपस्थित मिलें। जिलाधिकारी केन्द्र प्रभारी आलोक रंजन को निर्देशित किया कि केन्द्र पर जो भी कृषक धान क्रय हेतु आते है और अपना धान सुखाकर लाते है उसकी तौल तत्काल कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग के दूसरे केन्द्र मण्डीयार्ड द्वितीय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी मनोज कुमार गिरि उपस्थित पाये गये।तत्तपश्चात जिलाधिकारी अतिरिक्त पी0सी0एफ0 के धान क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि0 बूधाकला का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी चक्रधर पाठक उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय कृषक राजेश कुमार उपस्थित पाये गये। केन्द्र प्रभारी द्वारा जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि कृषक का नम्बर लगा दिया गया है जैसे ही कृषक अपना धान लेकर आते हैं उनके धान की तौल तत्काल कर ली जायेगी।
जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित कर सूचित करें कि सभी क्रय केन्द्र प्रातः 09.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक खुले रहेंगे।

जो भी कृषक धान विक्रय हेतु केन्द्रों पर आते हैं उनकी तौल नियमानुसार करायें, साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाये, अन्यथा कृषकों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया है कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रू० प्रति कु० एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रू0 प्रति कु० निर्धारित किया गया है।

शासन द्वारा जनपद हेतु धान क्रय का लक्ष्य 98000.00 मी0टन निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में जनपद में कुल 54 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया जा चुका है जिसमें से खाद्य विभाग के 15, पी0सी0एफ0 के 38 एवं भा०खा०नि० के 01 क्रय केन्द्र अनुमोदित किया गया है। जनपद में कुल 8184 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है।

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

JOIN

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति