Thursday, March 30, 2023

अयोध्यालाइव : भारत की लोकतांत्रिक परंपरा में हमारे सनातन मूल्य समाहित हैं: कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक

भारत की लोकतांत्रिक परंपरा में हमारे सनातन मूल्य समाहित हैं: कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “भारत की लोकतांत्रिक परंपरा और सनातन मूल्य” विषय पर आज संवाद भवन में व्यख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्विद्यालय, अमरकंटक के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रोफेसर त्रिपाठी ने वागदेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संगीत एवं ललित कला विभाग के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा कुलगीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अधिष्ठाता कला संकाय प्रो नंदिता आई पी सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ तथा शाल भेंट कर स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रो त्रिपाठी ने कहा की भारत की लोकतान्त्रिक परंपरा में हमारे सनातन मूल्य समाहित है और सनातन मूल्यों से ही हमारी लोकतान्त्रिक परंपरा संचालित होती है। लोकतंत्र की मूल धारा सनातन मूल्यों की धारा है। लोकतंत्र में विचार-विमर्श मुख्य रूप से मान्य होता है और गतिशील होता है।

सनातन मूल्य में सत्य और अहिंसा का प्रमुख स्थान है। हमारे यहाँ सत्य को ईश्वर माना गया है। सबसे परम् धर्म अहिंसा है। अहिंसा के सबसे महान नायक भगवान बुद्ध और महात्मा गाँधी हुए। इसके अतिरिक्त सहयोग, समन्वय, सद्भाव एवं सदाचार हमारे सनातन मूल्य है जो लोकतंत्र को जीवंत रखते है।

प्रो त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र, गणतंत्र, प्रजातंत्र ये हमारे वेदों में उल्लिखित है। ‘गण’ शब्द का उल्लेख वेदों में कई बार हुआ है। हमारे देश की शासन प्रणाली लोकमत और शास्त्रमत से संचालित होती है। हमारे शास्त्रों में राजा प्रजा का प्रतिनिधि हित है, स्वामी नहीं। हमारे सभी शास्त्र ‘गण’ को लेकर चलते है, राष्ट्र को लेकर चलते हैं। प्रजा के हित या सुख से इतर राजा का कोई हित या सुख नही है। रामराज्य का संचालन भी जनमत से होता था।

राजनीति विज्ञान विभाग प्रो रूसीराम महानंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने भाषण में कहा था की लोकतंत्र भारत का अभिन्न अंग रहा हैैै। लोकतंत्र की हमारी हजारों वर्षों की महान संस्कृति एवं परंपरा रही है। प्रो महानंदा ने कहा कि बुद्ध की संघ प्रणाली, वैशाली, लिच्चिवी आदि गणराज्यों में लोकतंत्र की परंपरा रही है। वेदों में भी अधिकारों की बात की गई है। महिलाओं के अधिकारों की बात की गई है। हमारी सनातन संस्कृति के मुख्य में लोकतंत्र है।

प्रो नंदिता सिंह ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परम्परा एक वास्तविकता थी तथा स्वशासन प्राचीन काल के भारत के राजनीतिक इतिहास का अभिन्न अंग रहा है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय सिंह ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमित उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रो रजनीकांत पांडेय, प्रो राजेश सिंह, प्रो विनोद सिंह, प्रो संगीता पांडेय, प्रो श्रीनिवास मणि त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षकगण तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार