Saturday, July 27, 2024
spot_img

बुलेट ट्रेन की तरह हिमाचल में दोगुनी रफ्तार से काम कर रही है डबल इंजन की सरकारः योगी आदित्यनाथ

71 / 100

बुलेट ट्रेन की तरह हिमाचल में दोगुनी रफ्तार से काम कर रही है डबल इंजन की सरकारः योगी आदित्यनाथ

– हिमाचल प्रदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तूफानी चुनाव प्रचार, एक दिन में तीन रैलियों को किया संबोधित

JOIN

– चुनाव प्रचार में सीएम योगी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार, कहा-कांग्रेस का मतलब करप्शन

– योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश में माफिया का हो चुका है राम नाम सत्य, दूसरे राज्यों में तलाश रहे हैं ठिकाना

– जनता गांधी जी के सपने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ को साकार करने जा रही हैः योगी

– अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन में हो रहे विकास के जरिए मिल रहा विरासत को सम्मानः सीएम आदित्यनाथ

हमीरपुर/मंडी/सोलन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्धवार को हिमाचल प्रदेश में धुआंधार चुनावी प्रचार अभियान किया। उन्होंने हमीरपुर, मंडी और सोलन में एक के बाद एक तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया। तीनों ही जगह उन्होंने जनता के साथ न सिर्फ संवाद किया, बल्कि उन्हें कांग्रेस शासन के बुरे अनुभव की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने यहां विकास को जो रफ्तार दी है, उसे डबल इंजन की सरकार दोगुनी रफ्तार से जारी रखेगी। योगी ने उत्तर प्रदेश में अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन समेत देश भर में मंदिरों के भव्य निर्माण को विरासत का सम्मान करार देते हुए कहा कि यह सब कांग्रेस के एजेंडे में कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया का राम नाम सत्य हो चुका है। वो दूसरे राज्यों में अपना ठिकाना तलाश रहे हैं। कांग्रेस के आने का मतलब होता है कि अपने साथ माफिया को साथ लाना। कांग्रेस का मतलब करफ्शन, माफिया। इनके बीच चोली-दामन का साथ है। ये कभी इससे मुक्त नहीं हो सकती। इसलिए जनता गांधी जी के सपने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ को साकार करने जा रही है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाने हैं।

हिमाचल प्रदेश भारत का मुकुट

हमीरपुर की बड़सर विधानसभा प्रत्याशी माया शर्मा के लिए बिझड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, हिमाचल प्रदेश भारत का मुकुट है। देवभूमि के रूप में विख्यात है। यहां की हर घाटी किसी न किसी देवभूमि, देवमंदिर के लिए विख्यात है। सज्जनता, शौर्य और पराक्रम हिमाचल के नौवजानों, नागरिकों में भी दिखता है। पहाड़ जैसी दृढ़ता भी है, लेकिन पानी जैसी संवेदना भी है। दोनों का समन्वय होता है तो भारत के रक्षक के रूप में नौजवान भारत की सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं। देश के इन बहादुर जवानों को वन रैंक-वन पेंशन के माध्यम से सम्मान देने का काम पीएम मोदी ने किया है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप जयराम ठाकुर की सरकार यहां जिस मजबूती से विकास का कार्य कर रही है, वह बुलेट ट्रेन की रफ्तार से काम करती रहे इसके लिए जरूरी है कि यहां फिर से डबल इंजन की सरकार बने। यहां का विकास मॉडल रुकना नहीं चाहिए। योगी ने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ का धाम फिर संवर चुका है। मथुरा-वृंदावन में जाकर देखिए कितनी भव्यता से काम हुआ है। पीएम मोदी ने केदारपुरी और महालोक का भी लोकार्पण किया है। यही है विरासत के प्रति सम्मान। एक तरफ, सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ आस्था के केंद्रों को सम्मानित करने का कार्य हो रहा है। वहीं मिशन रोजगार से हर नौजवान को जोड़ा जा रहा है। क्या ये सब कांग्रेस कर पाती? कांग्रेस के एजेंडे में न विकास है और न ही सैनिकों का सम्मान। उनके एजेंडे में न अयोध्या थी, न काशी था, न केदारपुरी थी, न महालोक था। उसके एजेंडे में सिर्फ एक परिवार का विकास था। इसीलिए आज वह अपना अस्तित्व खोती जा रही है।

हिमाचल में हर तबके के लिए हो रहा काम

मंडी के बलद्वारा में सरकाघाट विधानसभा प्रत्याशी दलीप ठाकुर के समर्थन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं अयोध्या की धरती से आप सभी को राम-राम करने आया हूं। जब पीएम मोदी किसी विदेश यात्रा पर जाते हैं और वहां के राष्ट्राध्यक्ष को हिमाचल की टोपी भेंट करते हैं तो हिमाचलवासी गौरवान्वित महसूस करता है कि उसकी पहचान को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। हिमाचल में हर तबके के लिए काम हो रहा है। एम्स बन रहे हैं, आईआईटी बन रही है, आईआईएम आ रहा है, मेडिकल कॉलेज की श्रंखला बन रही है। लोगों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हिमाचल में सीएम जयराम ठाकुर ने ठोस काम किया है। युवाओं को रोजगार कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। 10 लाख अग्निवीरों की भर्ती की शुरुआत हिमाचल से हुई है। कहीं पेयजल की व्यवस्था हो रही है तो कहीं दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं निराश्रित महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। कोई भी वंचित नहीं है। विकास के लिए शांति आवश्यक है और इस शांति को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बननी चाहिए।

हिमाचल में चल रही है भाजपा की लहर

सोलन की कसौली विधानसभा में प्रत्याशी डॉ. राजीव सैजल के लिए आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कसौली की जनता को इस बार चौका लगाने का अवसर मिला है। मुझे उम्मीद है कि वो इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देंगे। पूरे हिमाचल में भाजपा के समर्थन में माहौल है। एक लहर चल रही है। हिमाचल प्रदेश ने डबल इंजन सरकार के कार्यों को महसूस किया है। सड़क से लेकर आमजन तक की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। योगी ने युवा प्रत्याशियों के राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में पढ़े-लिखे लोगों का आना लोकतंत्र को मजबूती देता है। विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। उनकी योग्यता, उनकी क्षमता का लाभ पूरे प्रदेश को मिल रहा है। साथ ही वह अपने क्षेत्र को भी संवार रहे हैं। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में वह मात्र 2 सीटों पर सिमट गई। जो देश पर बोझ बन चुके थे, अब जनता उन्हें ढोना नहीं चाहती। मुख्तार अंसारी का नाम लिए बगैर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस माफिया को बचाना चाहती थी, दूसरे राज्यों में संरक्षण दे रही थी। लेकिन हमने सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी की और उन्हें वहीं ले आए, जहां वे लोगों का शोषण करते थे।

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति