Thursday, March 30, 2023

जानिए कौन हैं ऋषि सुनक

जानिए कौन हैं ऋषि सुनक

भारत से उनका क्या है संबंध ?

ब्रिटेन की राजनीति लगातार कुछ महीनों से सुर्खियों में बनी हुई है। पहले बोरिस जॉनसन का पीएम पद से इस्तीफा देना और उसके बाद लंबे समय तक नए प्रधानमंत्री के लिए चुनावी प्रक्रिया दौर चलना, फिर लिज ट्रस का प्रधानमंत्री बनना और पीएम बनने के महज 45 दिन बाद उनका इस्तीफा दे देना जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम ब्रिटेन की राजनीति में कुछ महीनों से लगातार जारी है। लेकिन अब ब्रिटेन की सियासत ने नया मोड़ लिया है, इतिहास में पहली बार भारतीय मूल के ऋषि सुनक को वहां का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं ऋषि सुनक कौन हैं? क्या है इनकी कहानी।

ऋषि सुनक का परिचय

ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत में रहता था और वे भारतीय पंजाबी हिंदू हैं। उनकी मां उषा सुनक फार्मसिस्ट थी और पिता यशवीर सुनक एक जनरल चिकित्सक थे। वो अपने परिवार में तीन भाई बहनों में से सबसे बड़े हैं। यशवंत सुनक जो कि ऋषि सुनक के पिता है उनका जन्म केन्या में हुआ था वहीं उनकी मां उषा तंजानिया में जन्मी थी। हालांकि सुनक अपने आप को भारत से जोड़कर देखते हैं क्योंकि उनके दादा भारतीय थे। इसलिए वो अपने आपको भारतीय मूल का ही बताते हैं। ऋषि सुनक के भाई संजय एक मनोवैज्ञानिक हैं, साथ ही उनकी बहन राखी विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में शांति निर्माण और संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करती हैं।

प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा

ऋषि सुनक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विनचेस्टर कॉलेज हेंपशायर, इंग्लैंड से पूरी की। यह कॉलेज एक बोर्डिंग स्कूल है। इसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा लिंकन कॉलेज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की। ऑक्सफोर्ड में उन्होंने फिलॉसफी, राजनीति और अर्थशास्त्र का अध्ययन किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कंजर्वेटिव कैम्पेन मुख्यालय में इंटर्नशिप भी की। 2006 में उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की।

भारत से ऋषि सुनक का संबंध

ऋषि सुनक जब अपनी पढ़ाई स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कर रहे थे इसी दौरान उनकी मुलाकात भविष्य में पत्नी बनी अक्षता मूर्ति से होती है। अक्षता और ऋषि दोनों स्टैनफोर्ड में MBA की पढ़ाई कर रहे थे। आपको मालूम होगा अक्षता मूर्ति भारतीय अरबपति एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं। पत्नी भारतीय मूल के होने के साथ-साथ ऋषि सुनक के दादा-दादी भी भारतीय रहे हैं इस वजह से कहा जाता है ऋषि का संबंध भारत से गहरा है। सांसद बनकर जब ऋषि सुनक पार्लियामेंट पहुंचे थे तो उन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी। ऋषि सुनक और उनकी पत्नी की दो बेटियां हैं वे नॉर्थ यॉर्कशायर के नॉर्थहेलर्टन के पास रहते हैं।

ऋषि सुनक का राजनीतिक सफर

ऋषि सुनक अपने जीवन के प्रारंभिक दिनों में पढ़ाई खत्म करने के बाद नौकरी और फिर बिजनेस से जुड़े थे। उन्होंने पहली बार साल 2014 में ब्रिटेन की संसद में कदम रखा। अक्टूबर 2014 में रिचमंड संसदीय क्षेत्र से सुनक कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार थे जहां से उन्हें जीत हासिल हुई। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 2015 से लेकर 2017 तक ब्रिटेन के पर्यावरण, खाघ और ग्रामीण मामलों की चयन समिति में काम किया। इसके बाद साल 2017 में ऋषि सुनक को भारी वोट मिले। जिसके बाद वो एक बार फिर सांसद के रूप में चुने गए। 24 जुलाई 2019 में उनके बेहतरीन कार्यशैली को देखकर ब्रिटेन के तत्कालीन पीएम बोरिस जॉनसन ने उन्हें ट्रेजरी के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया।

जाहिर है ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री चुने जाने के साथ ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत का ब्रिटेन के साथ राजनीतिक संबंध और प्रगाढ़ होंगे। दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, समुद्री सुरक्षा, रिन्यूएबल एनर्जी, क्लाइमेट चेंज जैसे विभिन्न मुद्दों पर सार्थक दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

 

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार