Saturday, July 27, 2024
spot_img

कामयाबी के लिए विकल्प नहीं संकल्प की जरूरत : करुणा कांत

66 / 100

कामयाबी के लिए विकल्प नहीं संकल्प की जरूरत : करुणा कांत

बस्ती। कामयाबी के लिए विकल्प नहीं संकल्प की जरूरत होती है। इस बात को चरितार्थ करने वाले मूल रूप से वाल्टरगंज जिला बस्ती निवासी एवं ए0 एस0 एच0 एस0 एंड जी0 आर0 एस0 इंटर कॉलेज बस्ती में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (विज्ञान) श्री करुणा कांत ने अपनी शिष्टता से विशिष्टता हासिल करते हुए एक शिक्षक से शिक्षा अधिकारी बनने का जो सफर तय किया है वास्तव में प्रेरणादायक है।
इसी संदर्भ में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत विद्यालय में किया गया।

इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश कुमार आर्य व तौआब अली मौजूद रहे

श्री करूणा कांत ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा श्री देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज वाल्टरगंज बस्ती से, बीएससी (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) आचार्य नरेंद्र देव पीजी कॉलेज बभनान गोंडा से, बी0एड0 किसान पीजी कॉलेज बहराइच से और एमएससी (रसायन विज्ञान) की उपाधि लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त किया।श्री करूणा कांत वर्तमान पद पर अक्टूबर 2008 से कार्यरत हैं। इससे पूर्व इन्होंने लगभग 3 वर्ष तक प्राथमिक शिक्षक के रूप में सेवा की। इसी दौरान 2005 में इनका चयन प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक पद पर भी हुआ परंतु पदभार ग्रहण नहीं किया। .

2006 में ये पुनः इसी पद के लिए चयनित हुए जिसका पदभार अक्टूबर 2008 में कराया गया। इस बीच इनका चयन रेल विभाग में केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट ग्रेट 1 पद पर भी हुआ परंतु उन्होंने यह पद ग्रहण न कर सिविल सेवा में जाने का निर्णय किया।

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने पद पर कार्य करते हुए इनको अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ा जिसके कारण इनके समक्ष परीक्षा की तैयारी बीच में छोड़ने की परिस्थितियां बनती रहे फिर भी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं सतत लगन के बल पर यह अपनी तैयारी जारी रखें जिसके परिणाम स्वरूप इनका चयन पीसीएस 2021 में शैक्षिक संवर्ग में सेवा प्रदान करने हेतु हुआ।

इन्होंने यह सफलता अपने चौथे प्रयास में प्राप्त की। इनके इस संघर्ष को सफलता में परिवर्तित करने में इनके समस्त गुरुजनों, परिजनों एवं मित्रों का प्रमुख स्थान रहा। ये अपने छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अक्सर प्रेरित करते रहते थे। इसी दौरान इनके ही एक छात्र ने कहा कि ‘‘सर, आप हम लोगों को हमेशा सिविल सेवा के लिए प्रेरित करते रहते हैं तो आप ही सिविल सेवा की परीक्षा देकर अधिकारी क्यों नहीं बन जाते।’’ ऐसी ही कई छोटी-बड़ी घटना ने इनको सिविल सेवा की तैयारी करनी हेतु प्रेरित किया ।

इनका मानना है कि प्रेरणा हमें किसी से भी मिल सकती है चाहे वह कोई घटना हो कोई छोटा जीव हो अथवा कोई प्रभावशाली व्यक्ति हो।उच्च पदों को प्राप्त करने हेतु अपना संघर्ष जारी रखने के निर्णय के साथ इन्होंने रामधारी सिंह दिनकर के इन शब्दों को याद करते हुए कहा समर अभी शेष है।

‘‘जिस दिन से मैं निकला हूं मेरी मंजिल पर नजर है,

आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा।’’

 

JOIN

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति