Friday, April 19, 2024
spot_img

सिख गुरु जहां भी गए, शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया : सीएम योगी

59 / 100

सिख गुरु जहां भी गए, शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर डीएवी कॉलेज के मैदान में आयाेजित प्रकाशोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख समाज को गुरु नानक देव के ‘प्रकाश पर्व’ पर बधाई दी

सीएम बोले, सिख गुरुओं ने मानवता की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया, उनकी शिक्षाएं पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करती हैं

लखनऊ : सिख गुरुओं का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। उनमें देश और धर्म के लिए आत्म बलिदान देने की परंपरा रही है, जो आज भी नई प्रेरणा देती है और समाज को ऊर्जा देती है। आज व्यापक साधन हैं तब भी हमें एक जगह से दूसरी जगह जाने में समय लगता है और हमे कठिनाई होती है, लेकिन जिस समय साधन नहीं थे।

उस समय गुरु नानक देव ने देश ही नहीं बल्कि देश के बाहर धार्मिक उपदेश देकर मानवता का कल्याण किया। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रकाशोत्सव पर कही। इससे पहले सीएम योगी ने गुरु नानक दरबार में मत्था टेका। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने उन्हे अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा गुरु नानक देव का नाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख समाज को अपनी हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश उत्सव है, पूरे देश और दुनिया में जहां भी भारतवंशी निवास कर रहे हैं वो पूरी श्रद्धा के साथ इसे मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिख गुरु जहां भी गए, शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया। उनका जीवन और शिक्षाएं पीढ़ियों को राष्ट्र, धर्म और मानवता के लिए निस्वार्थ रूप से समर्पित रहने के लिए प्रेरित करती हैं।

मध्यकाल में जब विधर्मियों के आतंक से देश, धर्म और मानवता के साथ हमारी बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी। स्वयं के अस्तित्व के लिए मानवता गुहार लगा रही थी, उस कालखंड में मानवता के कल्याण के लिए जो प्रकाश पुंज प्रकट हुआ, जिन्होंने मानवता कल्याण के लिए अपने उपदेशों और जनजागरण के माध्यम से एक बड़े अभियान को अपने हाथों में लिया।

उन प्रकाश पुंज को हम गुरु नानक देव के नाम से जानते हैं। आज उन्हीं का प्रकाश उत्सव है, जिसे हम सब श्रद्धा के साथ मना रहे हैं। इसकी मैं आप सबको बधाई देता हूं। जो भी स्वार्थ से उठकर परमार्थ के लिए देश और धर्म के लिए कार्य करेगा उसका नाम इसी तरह युगों युगों तक स्मरण किया जाएगा।

इतिहास केवल पढ़ने का विषय नहीं बल्कि यह मार्गदर्शक होता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां तो हम बड़े उल्लास के साथ प्रकाश पर्व मना रहे हैं, लेकिन क्या ये ननकाना साहिब में भी सम्भव हो पा रहा है, ये सोचने का विषय है। इतिहास केवल पढ़ने का विषय नहीं है बल्कि यह एक मार्गदर्शक होता है। इससे हमको प्रेरणा मिलती है और यह हमको अतीत की गलतियों से सबक सीखने की प्रेरणा भी देता है। आखिर गुरु नानक का ननकाना साहिब हमसे अलग क्यों है? वहां ये पर्व मनाने के लिए स्वतंत्रता क्यों नही है? इसको भी सोचना चाहिए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री और एमएलसी डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, मेयर संयुक्ता भाटिया और विधायक राजेश्वर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति