Wednesday, March 29, 2023

जन कल्याण के कार्यों में न हो कोताही :सीएम योगी

जन कल्याण के कार्यों में न हो कोताही :सीएम योगी

जनता दर्शन में करीब ढाई घण्टे फरियादियों के बीच रहे मुख्यमंत्री

एक हजार लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित और सन्तुष्टिपरक निस्तारण का दिया भरोसा

गोरखपुर। जिन जरुरतमंदों के राशन कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड बनवाओ। इलाज के लिए किसी को भटकना न पड़े। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच, इलाज व दवाओं की व्यवस्था है। यदि कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो उसके उच्च स्तरीय इलाज में सरकारी आर्थिक सहायता के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। सरकार जन कल्याण के संकल्प की बुनियाद पर खड़ी है इसलिए जन कल्याण के कार्यों में कोताही किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए।

ये निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आहूत जनता दर्शन के दौरान अलग अलग तरह की फरियाद सुनने के बाद अधिकारियों को दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब ढाई घंटे फरियादियों के बीच बिताए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। बड़े इत्मीनान से उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब एक हजार लोगों की फरियाद सुनी। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय की रही।

अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला ने सीएम योगी से अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर रोजगार दिलाने की गुहार की। साथ ही बताया कि उसके पास राशन कार्ड भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि राशन कार्ड भी बनेगा और काम की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित भी किया। एक अन्य अल्पसंख्यक महिला ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की फरियाद की। सीएम ने उसे भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकने पाएगा। अस्पताल का इस्टीमेट मिलते ही धन उपलब्ध करा दिया जाएगा। कुछ फरियादियों ने जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने या मकान निर्माण में बाधा डालने की शिकायत की। इस पर सीएम योगी के तेवर सख्त हो गए। उन्होंने पुलिस अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। कोई अपनी भूमि पर निर्माण करा रहा हो तो बेवजह बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने हर फरियादी को यह भरोसा दिया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता है। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। एक बच्चे ने स्कूल न जाने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने उसकी माता को समझाते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के लिए बच्चे को स्कूल अवश्य भेजिए। सरकार ने मुफ्त शिक्षा के साथ बैग, कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा सबकी व्यवस्था कर रखी है।

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार
%d bloggers like this: