Friday, March 29, 2024
spot_img

सभी व्रती माता-बहनों पर माई क किरपा बनल रहे: सीएम योगी

66 / 100

सभी व्रती माता-बहनों पर माई क किरपा बनल रहे: सीएम योगी

छठ पूजा में शामिल होने लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम ने कहा, घाटों पर पक्की सुशोभिता बनाने से बचना चाहिए, इसे अस्थाई बनाएं

लखनऊ । लोक आस्था के पर्व छठ पूजा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे। जहां वह भोजपुरी समाज के साथ छठ पूजा में शामिल हुए। इस दौरान अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभूनाथ राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं गृह संजय प्रसाद और गोविंद शुक्ला भी मौजूद रहे।

छठ पूजा से जुड़ता है पूरा समाज

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी समाज को संबोधित करते हुए सभी को छठ पूजा की हृदय से बधाई दी और उनके कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ लोक आस्था का पर्व है। पूरा समाज इससे जुड़ता है।

पर्व और त्योहार का महत्व ही सामूहिकता का दर्शन है। छठ ही ऐसा पर्व है जब सब एक जुट हो करके प्रकृति, स्वच्छता और लोक आस्था के प्रति समर्पित भाव के साथ काम करते हैं। यह पर्व आदर्श का उदाहरण है जो चार चरणों में मनाया जाता है। इस पर्व में अंत: और बाह्य शुद्धि पर पूरी तरह ध्यान दिया जाता है।

जल से अर्घ दिया जाता है, ये बगैर शुद्धि के नहीं होता। सीएम ने कहा कि नदी की स्वच्छता का अभियान सामूहिकता के साथ चलाया गया। इसी का परिणाम है कि यहां आज गोमती नदी शुद्ध दिखाई पड़ रही है।

भोजपुरी समाज देश दुनिया में जहां भी है, वह वहां छठ पर्व मना रहा है। नहाय खाय से शुरू होकर खरना फिर अस्तांचल सूर्य के साथ कल उगते सूर्य की उपासना के बाद सम्पन्न होने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता का भी उदाहरण प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम समापन के बाद एक फिर चलाना होगा स्वच्छता अभियान

सीएम योगी ने कहा कि प्रकृति के देवता सूर्य हम सबको एक आर्शीवाद देते हैं, बिना सूर्य के दुनिया में कुछ दृष्टिगोचर नहीं होता है। ऐसे में सभी को रोजाना सूर्य भगवान को जल देना चाहिए। आस्था का सम्मान सरकार भी करना चाहती है।

सीएम ने कहा कि घाटों पर पक्की सुशोभिता बनाने से बचना चाहिए, इसे अस्थाई बनाना चाहिए ताकि इसका सम्मान बरकरार रहे। प्रदेश में जहां भी कार्यक्रम हो रहे हैं, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके अलावा हमे भी व्यवस्था को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

कार्यक्रम के समापन के बाद एकजुट होकर गंदगी को हटाना होगा। फिर से स्वच्छता अभियान चलाना होगा, तभी हमको पुण्य प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत में भोजपुरी भाषा में छठी मइया के कृपा आप सबपर बनल रहे, सभी व्रती माता-बहनों पर माई के किरपा बनल रहे के साथ शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

JOIN

 

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति