Friday, April 19, 2024
spot_img

अयोध्या का दीपोत्सव अप्रतिमः कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह

70 / 100

अयोध्या का दीपोत्सव अप्रतिमः कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह

दीपोत्सव का कीर्तिमान स्थापित होने पर विश्वविद्यालय ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अयोध्या। डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में दीपोत्सव 2022 के विश्व कीर्तिमान स्थापित होने के उपलक्ष्य में शनिवार को अपराहन दीपोत्सव के पदाधिकारियों एवं वालंटियर्स के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि अंतर विश्वविद्यालय त्वरण केंद्र नई दिल्ली व बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के पूर्व कुलपति प्रो0 अविनाश चंद्र पांडे व विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष व दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

बैठक में कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव अप्रतिम है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि अयोध्या दीपोत्सव का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने इस दीपोत्सव की सफलता का विशेष रूप से उन वालंटियर्स को दिया जिन्होंने अनुशासन में रहकर लक्ष्य को एक कठिन परिश्रम से प्राप्त किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या को पुनः स्थापित किया। कुलपति ने नोडल अधिकारी प्रो0 अजय प्रताप सिंह के कुशल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में सर्वोत्तम तरीके से दीपोत्सव संपन्न हुआ। इसमें इनका अप्रतिम योगदान रहा है। कुलपति प्रो0 सिंह ने शिक्षकों, अधिकारियों, दीपोत्सव पदाधिकारियों के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि दीपोत्सव में लगभग 18 लाख दीए बिछाए गए थे जिसमें वालंटियर्स एवं घाट समन्वयकों के सहयोग से 15 लाख 76 हजार दीए जलाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया। आप सभी के सहयोग के बिना इतना बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना संभव नही था। इस एतिहासिक दीपोत्सव में विशेष रूप से देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री साक्षी बने। इस एतिहासिक एवं भव्य दीपोत्सव के लिए आप सभी के प्रति विश्वविद्यालय कृतज्ञ है।

JOIN

बैठक में मुख्य अतिथि प्रो0 अविनाश चंद्र पांडे ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए गौरव का दिन है। आपके अथक मेहनत ने दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार की एकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने बड़े लक्ष्य को प्राप्त करना सामूहिक सहयोग के बिना संभव नही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के दीपोत्सव का लक्ष्य घर-घर प्रकाश पहुंचाना है। इससे सभी जनमानस को एकता की सीख मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक दीपक होता है जो पूरे समाज को प्रकाशित करता है उसी प्रकार इस विश्वविद्यालय की मेधा ने दीपोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया है। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने युवा शक्ति को नमन करते हुए कहा कि इतना बड़ा लक्ष्य बिना आपके सहयोग के बिना संभव नहीं था भारत के बाहर भी दीपोत्सव की काफी चर्चा है। यहां के वालंटियर्स दीपोत्सव के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के रिकॉर्ड को बनाने के पीछे कुलपति की प्रेरणा रही है। उन्होंने मेरे ऊपर विश्वास बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया। बैठक में प्रो0 एसएन शुक्ल ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव एक अलग पहचान बनाई है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत करता है।

कार्यक्रम के शुभारम्भ में कुलपति व मुख्य अतिथि द्वारा विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। बैठक में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व कुलगीत की प्रस्तुति की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प् गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर शाम्भवी मुद्रा शुक्ला द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ0 राजेश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप नोडल अधिकारी संग्राम सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 आरके तिवारी, साकेत के प्राचार्य प्रो0 अभय कुमार सिंह, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, प्रो0 अनूप कुमार, प्रो0 गंगाराम मिश्र, प्रो0 रमापति मिश्र, डाॅ0 राना रोहित सिंह, सहायक कुलसचिव डाॅ0 रीमा श्रीवास्तव, मोहम्मद सहील, डाॅ0 सुधीर सिंह, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, शशि सिंह, डाॅ0 नीलम सिंह सहित बड़ी संख्या में दीपोत्सव के समन्वयक व पदाघिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति