Friday, April 26, 2024
spot_img

विश्व मानचित्र के सप्तपुरियों में अयोध्या श्रेष्ठ: प्रो0 अजय प्रताप सिंह

70 / 100

विश्व मानचित्र के सप्तपुरियों में अयोध्या श्रेष्ठ: प्रो0 अजय प्रताप सिंह

रामायण के साक्ष्य स्वरूप स्थान आज भी मौजूद है जहां प्रभु श्रीराम जन्मेंः प्रख्यात इतिहासकार कोनराड ऐल्सट

अयोध्या। डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के श्रीराम शोध पीठ में मंगलवार को रामायण कालीन प्रंसग विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेल्जियम के वैज्ञानिक व प्रख्यात इतिहासकार कोनराड ऐल्सट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कोनराड ऐल्सट ने भगवान राम के प्रसंग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि विभिन्न धर्मो के इतिहास के कई साक्ष्य मिले है। इन्हें जानने के बाद पता चलता है कि रामायण और धर्म एक दूसरे के पूरक है। रामायण के साक्ष्य स्वरूप स्थान आज भी मौजूद है जहां प्रभु श्रीराम जन्में थे। इसमें किसी को संदेह नही होना चाहिए। भगवान श्री राम सभी के आराध्य है। उनके मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। तभी जीवन चरितार्थ होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष व श्रीराम शोध पीठ के समन्वयक प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने अयोध्या के इतिहास की चर्चा करते हुए बताया कि विश्व मानचित्र के सप्तपुरियों में श्रेष्ठ अयोध्या है और यह अपने आप में अनूठा है। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि इसे अति महत्वपूर्ण बना देती है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह द्वारा प्रख्यात इतिहासकार कोनराड ऐल्सट को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 राजीव गौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो0 के0 के0 वर्मा, डाॅ0 डी0 एन0 वर्मा, डाॅ0 दिलीप सिंह, इंजीनियर कौशल किशोर, डाॅ0 मनोज, डाॅ0 सरोज सिंह, दिव्यव्रत सिंह, इंजीनियर अनुराग सिंह, इंजीनियर पियूष राय, डाॅ0 अखण्ड प्रताप सिंह, डाॅ0 शिवांश कुमार, डाॅ0 सादिक सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

JOIN

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति