Saturday, July 27, 2024
spot_img

डोगरा में होगी अग्निवीरो की भर्ती, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

66 / 100

डोगरा में होगी अग्निवीरो की भर्ती, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

अयोध्या। डीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्टेªट सभागार में दिनांक 16 नवम्बर 2022 से 05 दिसम्बर 2022 तक अग्निवीर भर्ती की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा की गयी। बैठक में डोगरा रेजीमेंट के कर्नल जे0एस0 साहनी के अलावा सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल द्वारा बैठक का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया तथा विगत सितम्बर माह में हुई बैठक पर बिन्दुवार प्रकाश डाला गया। इस बैठक में अग्निवीर भर्ती रैली का विस्तृत विवरण कर्नल जे0एस0 साहनी द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि अग्नि पथ योजना के तहत अग्निवीर की भर्ती रैली 16 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2022 तक डोगरा रेजीमेंटल सेंटर अयोध्या में होगी और सफल उम्मीदवार का 7 व 8 दिसम्बर 2022 को मेडिकल व डायक्यूमेंट का सत्यापन किया जायेगा।

इसमें सफल उम्मीदवार का लिखित परीक्षा 15 जनवरी 2023 को होगी और इसी प्रकार सामान्य भर्ती (रेगुलर स्कीम) के तहत सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट (बेटनरी) की रैली 10 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2022 तक डोगरा रेजीमेंट सेंटर अयोध्या में होगी तथा सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 26 फरवरी 2023 को होगी।

इसमें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को ट्रांसपोर्ट/बस की व्यवस्था, नगर निगम को लाइटिंग एवं पीने के पानी, शौचालय व सफाई आदि की व्यवस्था, पुलिस विभाग को सुरक्षा, मेटल डिडेक्टर अन्य सम्बंधित विभागों द्वारा समुचित व्यवस्था तथा मजिस्टेªटों की तैनाती, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस बल की तैनाती, लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरीकेटिंग व्यवस्था, सिंचाई विभाग द्वारा घाटों पर लाईटिंग व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा व एम्बुलेंस, चिकित्सा शिविर की व्यवस्था सूचना विभाग द्वारा प्रचार प्रसार, विकास प्राधिकरण द्वारा रोड आदि को ठीक करने पर विचार विर्मश किया गया।


जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व भर्ती रैलियों की भांति इस अग्निवीर भर्ती रैली को सफल बनाने हेतु सम्बंधित विभाग बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें तथा सम्बंधित विभाग प्रत्येक दशा में 10 नवम्बर 2022 तक कार्यो को पूर्ण करें तथा जो अधिकारी बैठक में उपस्थित है कर्नल जे0एस0 साहनी के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण कर लें तथा रैली का एक व्हाटसअप गु्रप भी बना लें ताकि सूचनाओं का बेहतर ढंग से आदान प्रदान हो सकें।

अग्निवीरों की भर्ती रैली स्थल गुप्तारघाट पर होगा इस रैली में जनपद अयोध्या, प्रयागराज, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर, अमेठी, बस्ती, कौशाम्बी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्वार्थनगर, सुल्तानपुर आदि के निवासी अग्निवीर भर्ती रैली में डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद में भाग लेंगे और रैली स्थल गुप्तारघाट पर होगा, जिसका प्रवेश व निकास मार्ग जमथरा मार्ग से होगा। इस रैली को सफल बनाने के

निर्देश दिये गये है।

ALSO READ

प्रभु राम के आशीर्वाद से हो रहे त्रेता की अयोध्या के दर्शनः पीएम मोदी

: https://www.ayodhyalive.com/anganwadi-center…ment-of-children/ ‎

15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

दुनिया के इन देशों में भी भारत की तरह मनाई जाती है दीपावली

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध

JOIN

 

 

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति