Monday, May 13, 2024
spot_img

छात्रों के चयन से विश्वविद्यालय अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है – कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह

56 / 100

छात्रों के चयन से विश्वविद्यालय अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है – कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह

कृषि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा आयोग में फहरा रहा अपना परचम

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या, उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा आयोग द्वारा वर्तमान में चल रहे सहायक प्राध्यापक पद के साक्षात्कार में अब तक 8 छात्रों ने चयन प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर दिया है । जिसका समस्त श्रेय विश्वविद्यालय के कुशल नेतृत्व में हो रहे गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं अनुशासन को जाता है ।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्चतर शिक्षा आयोग में अभी निरंतर साक्षात्कार चल रहा है, जिसमें कृषि संबंधित अभी कुछ ही विषयों का साक्षात्कार हुआ है, जिसमें अभी तक कृषि प्रसार शिक्षा में चार ,कृषि अर्थशास्त्र में दो एवं कृषि सांख्यिकी में दो छात्रों का चयन हो चुका है।

जबकि अभी अन्य विषयों का साक्षात्कार होना शेष है प्रारंभ में ही कृषि विश्वविद्यालय के भारी संख्या में छात्रों के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस विश्वविद्यालय के छात्रों के चयन से निश्चित रूप से विश्वविद्यालय राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह , कृषि अधिष्ठाता, डॉ वेद प्रकाश, डॉ सुशील कुमार सिंह डॉ उमेश चंद्र डॉ आर के दोहे डॉ बीएन राय डॉक्टर के के सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लगातार चयनित हो रहे छात्रों को बधाई दी है।

चयनित छात्र –

कृषि अर्थशास्त्र

1. डॉ शिव कुमार
2.डॉ राकेश कुमार

कृषि सांख्यिकी

1. डॉ पीयूष कुमार सिंह
2.डॉ गोपाल कृष्ण तिवारी

कृषि प्रसार

1. डॉ कौशिक प्रसाद
2. डॉ अश्विनी कुमार वर्मा
3. डॉ अशोक कुमार
4. डॉ पंकज कुमार

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति