Saturday, July 27, 2024
spot_img

दीपोत्सव की भव्यता के लिए छात्रों द्वारा प्रभु श्रीराम की आकृति उकेरी जाएगी

63 / 100

दीपोत्सव की भव्यता के लिए छात्रों द्वारा प्रभु श्रीराम की आकृति उकेरी जाएगी

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के ललित कला (फाईन आर्ट्स) विभाग तथा अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर को छठे दिव्य दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए फाईन आर्ट्स के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयारियाँ जोर शोर से की जा रही है। राम की पैड़ी के घाट संख्या दस पर पाँच हजार वर्ग फीट में आकर्षक रंगोली एवं प्रभु श्रीराम कथा आधारित कलाकृतियों का निर्माण ईको फैंडली पद्धति से किया जायेगा।

कार्यक्रम के संबंध में ललित कला की डाॅ0 सरिता द्विवेदी के संयोजन में 3-डी मनमोहक रंगोली एवं प्रभु श्रीराम के किशोर रूवरूप को 45 छात्र-छात्राओं द्वारा उकेरा एवं निर्मित किया जा रहा हैं। आज प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुध्न जी की प्रतिमा निर्माण हेतु आरमेचर के स्वरूप को निर्मित किया गया। सभी स्वरूपों के निर्माण में पैरा, मिट्टी, बालू एवं अन्य सामग्रियों का प्रयोग किया गया हैं। कार्यशाला की आयोजन सचिव सरिता सिंह एवं आशीष प्रजापति ने बताया कि निर्मित मूर्तियाँ 3-3 फीट की होगी, जोकि अपने भव्य स्वरूप से लोगों को आकर्षित करेगी।

ललित कला के समन्वयक प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घाट संख्या दस पर राम कथा आधारित 5-5 छोटे ब्लाकों के साथ एक भव्य बडी रंगोली का निर्माण फूलो के द्वारा किया जाएगा। विभाग के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रभु श्रीराम के परिवार का निर्माण निश्चित ही लोगों के मन में कौतुहल पैदा करेगा। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह एवं दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 अजय प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोली एवं रामकथा आधारित कलात्मक चित्रण कार्य किया जा रहा हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 मृदुला मिश्रा, डाॅ0 अलका श्रीवास्तव, डाॅ0 शर्मिष्ठा घोष, श्रीमती कविता पाठक, के साथ गैरशैक्षणिक कर्मचारी विजय कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव द्वारा प्रोत्साहित किया गया।

ALSO READ

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति