अशोक सिंहल के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
अयोध्या, 24 अक्टूबर। दीपावली पर कारसेवकपुरम में संत समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशोक सिंहल के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संत महानुभावों से मिले आशीर्वाद व सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
संतों व मठों के विकास के लिए सरकार संकल्पित
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संत महात्माओं और मठों के विकास के लिए संकल्पित है। महात्मागण भी शिष्यों से विकास के लिये प्रयास करें। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह पंकज, गोपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी समेत अयोध्या के प्रसिद्व संत एवं विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधिगण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय ने किया।
अयोध्या से गोरखपुर निकले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू होटल में शासन, मंडल व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। यहां से वे गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। वहां वनटांगिया के साथ दीपावली मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष श्री नृत्यगोपाल दास जी से मुलाकात की। श्रीराम कथा पार्क हैलीपेड से मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के लिए प्रस्थान किया।
ALSO READ
आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?
सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे
वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे
सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे
कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ
अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव
पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा
बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी
प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म
बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज
नेपाल के लोगों का मातृत्व डीएनए भारत और तिब्बत के साथ सम्बंधितः सीसीएमबी व बीएचयू का संयुक्त शोध