Monday, May 13, 2024
spot_img

पहली बार बनाए जाएंगे दिव्यांग और युवा बूथ

⚪ सखी बूथ के साथ दिव्यांग और युवा बूथ भी बनाए जाएंगे

गोंडा। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस बार निर्वाचन आयोग ने हर विधानसभा में एक-एक दिव्यांग और एक-एक युवा बूथ बनाए जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही एक सखी बूथ भी बनाया जाएगा। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग द्वारा यह कवायद शुरू की गई है। दिव्यांग बूथ पर सभी अधिकारी और कर्मचारी दिव्यांग तो युवा बूथ पर सभी 30 वर्ष से कम आयु के अधिकारी व कर्मचारी चुनाव की व्यवस्था संभालेंगे। जिले की दो लोकसभा सीटों, गोंडा व कैसरगंज के लिए पांचवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन 26 अप्रैल से शुरू हो कर 3 मई तक चलेगा। दोनों सीटों पर मतदान 20 मई को व मतगणना कार्य 4 जून को होगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

JOIN

लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद के बीच चुनाव आयोग ने इस बार मॉडल बूथ के अतिरिक्त विधानसभा वार दिव्यांग व युवा बूथ बनाए जाने का भी निर्णय लिया है। लोकसभा क्षेत्र की सातों विधानसभाओं में एक-एक दिव्यांग व एक-एक युवा बूथ बनाए जाएंगे। सखी बूथ पर जहां सभी महिलाएं चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगी वहीं दिव्यांग बूथ पर सभी अधिकारी व कर्मचारी दिव्यांग ही तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा युवा बूथ पर सभी अधिकारी और कर्मचारी तीस वर्ष से कम आयु के रखे जाएंगे।

*24 घंटे कन्ट्रोल रूम हो रहा संचालित*

जिला प्रशासन स्तर से चुनाव के दौरान शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05262-230125 पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निराकरण तय समय सीमा में हो रहा है। यहां पर 24 घंटे शिफ्टवार कर्मचारी तैनात हैं।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति