Friday, March 29, 2024
spot_img

डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय रामकोट का किया आकस्मिक निरीक्षण

61 / 100

डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय रामकोट का किया आकस्मिक निरीक्षण

विद्यालय में नवनिर्मित ‘‘आर्यभट्ट खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला‘‘ का भी किआ अवलोकन

अयोध्या। डीएम नितीश कुमार ने अयोध्या नगर क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट विद्यालय रामकोट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में नवनिर्मित ‘‘आर्यभट्ट खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला‘‘ का भी अवलोकन किया तथा उसमें बच्चों के प्रयोग हेतु उपलब्ध उपकरणों/सामाग्रियों को देखा।

प्रयोगशाला में टेली स्कोप, माइक्रोस्कोप टी0वी0, मानव शरीर के विभिन्न अंगों जैसे आंख, कान, नाक, हृदय आदि के थ्री डी माॅडल सहित खगोल विज्ञान सम्बंधी विभिन्न उपकरण एवं प्रायोगिक सामाग्रियां उपलब्ध है। दीवालों पर सौर मण्डल व मानव शरीर सम्बंधी विभिन्न जानकारियां को बहुत ही सुन्दर ढंग से उकेरा गया है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों को प्रयोगशाला का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के विभिन्न विषयों की डिजिटल शैक्षिक सामग्रियां/कण्टेंट रखने व बच्चों को कक्षा वार लैब में जाकर टी0वी0 पर दिखाने/पढ़ाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में शीघ्र ही पुस्तकालय का संचालन भी प्रारम्भ करने हेतु प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालय के टूटे पलास्टर को ठीक कराने, फर्नीचर की मरम्मत, रंगाई पोताई कराकर उन्हें उपयोग में लाने तथा कम्पोजिट ग्रांट को बेहतर ढंग से सद्पयोग करने के निर्देश दिये।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षों में जाकर अध्ययनरत बच्चों से गणित के सवाल लगवाकर व पुस्तकों को पढ़वाकर उनके शैक्षिक स्तर व शिक्षा की गुणवत्ता को परखा तथा शिक्षकों को समस्त कक्षाओं के बच्चों का मूल्यांकन कर उन्हें उनके शैक्षिक स्तर के अनुसार विभक्त कर बेहतर ढंग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुये समस्त बच्चों को उनकी कक्षा के शैक्षिक स्तर तक लाने हेतु शिक्षकों को निर्देशित किया।

उन्होंने बच्चों को विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियायें भी कराने तथा नियमित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोस्टर के अनुरूप मध्यान भोजन उपलब्ध कराते रहने के निर्देश दिए।

ALSO READ

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति