Friday, March 29, 2024
spot_img

मण्डलायुक्त ने किया छठवें दीपोत्सव 2022 की तैयारियो की समीक्षा बैठक

64 / 100

मण्डलायुक्त ने किया छठवें दीपोत्सव 2022 की तैयारियो की समीक्षा बैठक

अयोध्या : मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा एवं डीएम नितीश कुमार की उपस्थिति में दीपोत्सव 2022 की तैयारियो के सम्बंध में रामकथा संग्रहालय में बैठक आहुत की गयी, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दीपोत्सव सम्बंधित कार्य करने वाले सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि बेरीकेटिंग के कार्य को समय से पूर्ण कर लिया जाय तथा जो बेरीकेटिंग लगायी जा रही है उसकी मजबूती को भी चेक कर लिया जाय। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि सभी कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, श्रीराम जन्मभूमि आदि में कनेक्शन को अच्छे से चेक कर लिया जाय तथा नेट की पर्याप्त व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाय। इस कार्य में लगे सभी व्यक्तियों के फोटोयुक्त पास निर्धारित स्थल के लिए बनाये जाय।

अधिकारीद्वय ने यह भी कहा कि वीआईपी के लिए अच्छी क्वालिटी की गाड़ियां लगायी जाय तथा उन पर लगे ड्राईवर व अन्य स्टाफ की सूची तैयार कर उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि अच्छी क्वालिटी के एम्बुलेंस, दवायें व चिकित्सक की व्यवस्थायें सुनिश्चित करें और मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा सम्बंधी सभी व्यवस्थाओं को स्वयं चेक करें। इसके साथ ही पार्किंग की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थलों पर बैठने की व्यवस्था बेहतर की जाय तथा जल पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं पुलिस विभाग द्वारा होटल, ढाबों, वाहनों आदि की चेकिंग बढ़ाते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाय।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि रास्ते में स्वागत के लिए लोग रहेंगे, बेरीकेटिंग के पीछे पुलिस को यह जानकारी दे दी जाय। रामकथा पार्क में सुचार रूप से आने की व्यवस्था मजबूत हो, के लिए ट्रैफिक व्यवस्था नामित मजिस्टेªट व पुलिस देख लें। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रामकथा पार्क में भी किये जाने की व्यवस्था की जाय। उक्त अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी गण व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

अयोध्या में दिनांक 23 अक्टूबर को छठवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है इसके लिए तैयारियां स्थानीय एवं शासन स्तर पर युद्वस्तर पर जारी हैै। विशेषकर उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना विभाग के निर्देश तथा मा0 सूचना निदेशक श्री शिशिर के निर्देश के क्रम में उपनिदेशक अयोध्या मण्डल/प्रभारी मुख्यमंत्री मीडिया सेन्टर लोकभवन के डा0 मुरलीधर सिंह ने बताया है इसके लिए दीपात्सव 2022 की शासन द्वारा मीडिया एडवाइजरी भी जारी की जा रही है कि पांचों दीपोत्सव में हमारे मीडिया का व्यापक सहयोग मिला है और हम लोग पांचों दीपोत्सव के साक्षी है।

छठवा दीपोत्सव वर्तमान सरकार बनने के योगी पार्ट-2 में प्रथम बार आयोजित हो रहा है। इसको और भव्यता के साथ मनाने के निर्देश दिये गये है तथा मीडिया पास की आवश्यकता दिनांक 23 अक्टूबर 2022 को ही आवश्यकता होगी। शासन और प्रशासन से सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुये अभी निर्णय नही लिये गये है तथा इस पर शीघ्र निर्णय लिये जाने की संभावना है।

शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस पर मंथन जारी है और दीपोत्सव कार्यक्रम के सजीव प्रसारण दूरदर्शन द्वारा किया जाने का निर्णय लिया गया है। जैसे पूर्व महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का हुआ है और पास निर्गत करने हेतु निर्णय होते ही मीडिया बन्धुओं को मानक के अनुसार कार्यक्रम स्थानवार सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये शासन से निर्देश प्राप्त होते ही दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को सायं 4 बजे तक पास वितरित कर दिया जायेगा।

शासन प्रशासन द्वारा पूर्व की भांति अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के भूतल पर मीडिया सेन्टर की स्थापना होगी। मीडिया सेन्टर दिनांक 21 अक्टूबर को दोपहर से रामकथा संग्रहालय मंे सक्रिय हो जायेगा। फिलहाल आम पत्रकार साथियों को सूचना दी जा रही है और कोई भी सूचनाएं होगी आप लोगों को दी जाती रहेगी और सभी मीडिया का सम्मान किया जायेगा।

ALSO READ

आयुर्वेद कैसे काम करता है – क्या है तीन दोष ?

सम्पूर्ण भोजन के साथ अपने बच्चे का पूर्ण विकास सुनिश्चित करें : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे 

वजन कम करने में कारगर हे ये आयुर्वेदिक औषधियाँ :आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

सोने से पहले पैरों की मालिश करेंगे तो होंगें ये लाभ: आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति