Thursday, March 30, 2023

कृषकों एवं संबंधित हित धारकों की ऊर्जा संरक्षण के संदर्भ में क्षमता विकास हेतु आयोजित कार्यशाला

कृषकों एवं संबंधित हित धारकों की ऊर्जा संरक्षण के संदर्भ में क्षमता विकास हेतु आयोजित कार्यशाला

 का.हि.वि.वि.-कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विज्ञान संस्थान, बरकछा, मीरजापुर के सभागार में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा), जो उत्तर प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण प्राविधानों को क्रियान्वित करने हेतु नामित राज्य अभिहित संस्था है, किसानांे एवं संबंधित हित धारकों की ऊर्जा संरक्षण के संदर्भ में क्षमता विकास हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कराया गया।

कार्यशाला का शुभारम्भ केन्द्र के अध्यक्ष, प्रो. श्रीराम सिंह, केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं श्री प्रभाकर झा (सीनियर काउंसलर,डी2ओ) और श्री सी.पी. सिंह (सीनियर एनीलिस्ट, डी2ओ) द्वारा पं. मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में आए हुए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। केन्द्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. जय पी. राय ने कहा हमें अपने घरों में रोशनी और गैजेट की संख्या में हर समय स्विच करना चाहिए।

हम टीवी, ध्वनि प्रणाली इत्यादि को स्विच करने या उन्हें आराम / नींद मोड में डालने के बजाय स्विच कर सकते हैं। सार्वजनिक परिवहन जैसे ट्राम, स्थानीय ट्रेनों, बसों का उपयोग करना चाहिए जो कि ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल होगी। कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार गोयल ने सौर ऊर्जा चालित कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी प्रदान की। केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सिंह ने बताया ऊर्जा बचत हेतु प्रकाश बल्ब (जैसे एलईडी) भी लगा सकते हैं।

घर की छत सौर ऊर्जा पैनल स्थापित कर सकते हैं। सौर पैनलों की लागत बहुत है लेकिन सरकार इस पर सब्सिडी भी देती है। जिससे हम 4 या 5 वर्षों में अपना निवेश वापस पा लेते हैं। सौर ऊर्जा के उपयोग से बहुत सारा ईंधन और ऊर्जा बचेगा एवं प्रदूषण भी कम होगा। श्री प्रभाकर झा (सीनियर काउंसलर,डी2ओ) द्वारा कार्यशाला में 05 स्टार रेटेड सिंचाई पम्प, ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरणों (यथा एलईडीबल्ब, बीएलडी सीफैन इत्यादि) के प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने हेतु प्रतिभागियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

श्री सी.पी. सिंह (सीनियर एनीलिस्ट, डी2ओ) ट्रैक्टर, डीजल पम्प, मोटर पम्प इत्यादि पर मिलने वाले सब्सिडी एवं इसके लाभों के बारें में जानकारी प्रदान की साथ ही कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपीपीसीएल के माध्यम से ऊर्जा दक्ष पम्प के संदर्भ में चलाई जा रहे ‘‘किसान उदय’’ कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में 75 से अधिक किसानों और अन्य हित धारकों ने भाग लिया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस.एन. ंिसंह द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार गोयल द्वारा किया गया। कार्यशाला के सफल आयोजन में केन्द्र के कर्मचारी श्री पंकज कुमार, श्री पंकज सिंह, श्री राजेश कुमार सिंह, श्री हरेन्द्र मौर्या, एवं श्री कमलेश ने सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया।

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrhybrid

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=workspace

https://www.ayodhyalive.com/?p=11227&preview=true

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार