Tuesday, May 21, 2024
spot_img

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा 2024 में भाजपा की बनेगी पूर्ण बहुमत से सरकार, विपक्ष के लिए नहीं है वैकेंसी

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा 2024 में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार, विपक्ष के लिए नहीं है वैकेंसी

गोंडा। कैसरगंज के भाजपा सांसद ने नंदिनी नगर से विशाल शोभायात्रा निकाली। जिसमें लगभग पांच हजार की संख्या में रामभक्त व समर्थक शामिल हुए। नंदिनी नगर स्थित गोमाता नंदिनी व महाराज दिलीप के मंदिर में माथा टेककर सांसद ने सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। दुर्गागंज माझा स्थित पुराने सरयू पुल पर सांसद के समर्थकों को वाहन सहित पुलिस ने रोक लिया। जानकारी मिलते ही सांसद पुल से वापस पहुंचे और वाहनों को अंदर ले गए। बैरियर पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक राधेश्याम राय, सीओ तरबगंज सौरभ वर्मा, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मनोज कुमार राय व सरयू घाट चौकी प्रभारी शिवलखन सिंह तमाम पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे। जय श्री राम के उद्घोष के साथ सांसद का काफिला अयोध्या में प्रवेश करते ही सरयू पुल पर लंबा जाम देखने को मिला। इस दौरान भाजपा के जिलापंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, एम एलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह, पूर्व प्रमुख तरबगंज जीतन सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, अभिषेक सिंह मोनल बल्लीपुर, रिषू सिंह प्रधान तुलसीपुर, रवी सिंह प्रधान जैतपुर, अनिमेष सिंह साकीपुर व सांसद के छायाकार शान कश्यप मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा अयोध्या में माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम चल रहा है। व्यवस्था की दृष्टि से उनके जाने के बाद यहां से निकलकर अयोध्या के क्षीरेश्वर नाथ मंदिर से परिक्रमा आरंभ होकर रामकोट होते हुए राम जन्मभूमि पहुंचेगी। उन्होंने बताया शोभायात्रा में पांच हजार राम भक्तों की संख्या चिन्हित की है। अयोध्या में कई जगह निर्माण कार्य चल रहा अवरोध न होने पाए। एक घंटे का कार्यक्रम है। साधू संतो के नेतृत्व में उत्सव मनाया जाएगा। कांग्रेस के नेताओं के इस्तीफे पर सांसद ने कहा जाको प्रभु दारूण दुख दीना, ताकी मति पहिले हर लीना। राम, शिव, नानक, कृष्ण, कबीर, रैदास इस देश की आत्मा हैं। और ये लोग इन्हीं का विरोध करते हैं ये इनका दुर्भाग्य है। ये बढ़ने के बजाय लगातार रसातल में जा रहे हैं। मणिपुर से राहुल गांधी की पदयात्रा पर सांसद ने कहा उन्होंने पहले भी देश में सबसे बड़ी पद यात्रा की है। पदयात्रा करने के बाद अगर वह चुप रहते तो शायद उस पद यात्रा का कोई महत्व रहता। इनकी न्याय यात्रा का भी महत्व समाप्त हो गया है क्योंकि इन्होंने भगवान राम के जन्मभूमि को विवाद में खड़ा किया है। पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भगवान रामलला विराजमान हो रहें हैं और इस पर इन्होंने एक सवाल पैदा किया है। ये चाहे जितनी न्याय यात्रा और पद यात्रा करें इनको कुछ मिलने वाला नहीं है। 2024 में कोई वैकेंसी खाली नहीं है मोदी जी के नेतृत्व में पूरी भारतीय जनता पार्टी की टीम सरकार बनाने जा रही है। यात्रा चाहे मणिपुर से शुरू करें चाहे बंगाल से यहां पर कोई वैकेंसी नहीं है। पूरी वैकेंसी मोदी जी के नाम पर फुल हो चुकी है। मल्लिका अर्जुन खड़गे को डंडिया गठबंधन का संयोजन बनाए जाने पर सांसद ने कहा बनने में भी बहुत दिक्कत है और अगर बन भी जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं तो कह रहा हूं 2024 ही नहीं 2029 में भी विपक्ष के लिए कोई वैकेंसी खाली नहीं है। पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा फिर से बनाने जा रही है।

JOIN
मीडिया से बातचीत करते सांसद बृजभूषण शरण सिंह
शोभायात्रा में शामिल आगरा की पहलवान सुधा बघेल
पुराने सरयू पुल पर सांसद के वाहनों का काफिला
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति