Tuesday, May 21, 2024
spot_img

जाने क्यों होता है पेट में दर्द, निदान व उपाय आयुर्वेदिक जानकारी : आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे

अयोध्या । हमारी रसोई में कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इन मसालों में से एक मसाला अजवाइन भी है, जो कि पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ पेट से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताते हैं, जिनसे छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकती है
अपच से छुटकारा :
एक चम्मच अजवाइन में चुटकी भर अदरक का पाउडर मिलाकर खाने से अपच दूर हो जाती है। इससे आपके पेट में एसिड नहीं बनेगी और खाना अच्छी तरह से पच जाएगा।
दस्त होने पर:
दस्त से राहत पाने के लिए आप अजवाइन के असरदार उपाय का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन को पानी के साथ उबाल लें फिर इसे छानकर, दिन में दो बार इस पानी को पी लें।
कब्ज :
अगर आपका पेट सुबह साफ ना हुआ हो तो ऐसे में आप 1 चम्मच अजवाइन का सेवन कर सकती हैं, इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
सांसों की बदबू:
ऐसे में पानी में अजवाइन का पाउडर मिलाकर उससे कुल्ला कर सकती हैं। इससे मुंह के सभी कीटाणु दूर हो जाते हैं।
पेट दर्द :
खान-पान में अक्सर लापरवाही करने के वजह से भी पेट में दर्द हो जाता है। इस पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप अजवाइन में नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन कर सकती हैं।
वजन कम करें:
मोटापा कम करने के लिए अजवाइन से असरदार और सस्ता कोई उपाय नहीं है। रात को एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में मिलाकर इसका सेवन कर लें। इससे मोटापा कम हो जाता हाय और कई रोगों से मुक्ति मिल जाती है इसी प्रकार अजवाइन हींग सेंधा नमक और मुलेठी की चाय बनाकर पीने से अम्ल पित्त कच्ची डकार गैस मरोड़ पेट में ऐठन और दर्द मैं तुरंत राहत होती है अपान वायु खुलने लगती है

JOIN

पेचिश के लक्षण (symptoms of Dysentery) 

पेचिश (Dysentery problem) में अंतड़ी के निचले हिस्से में थोड़ी-सी सूजन हो जाती है। मल के साथ आंव या खून निकलने लगता है, जिसे आयुर्वेद में रक्तातिसार कहते हैं। बार-बार दस्त तथा पेट में ऐंठन-भरा दर्द होता है। कुछ लोगों को बार-बार शौच होता है और मल के साथ आंव तथा कभी-कभी खून भी निकलता है। इसमें बडी आंत में सूजन और घाव हो जाते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

कई बुखार भी हो जाता है तथा अधिक उग्र होने पर लीवर भी प्रभावित हो जाता है।

अनार और इसका छिल्का पेचिश से छुटकारा दिला सकते हैं

ठीक करने के प्राकृतिक उपाय 

अनार और इसका छिल्का पेचिश से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए लगभग 60 ग्राम अनार के छिल्का लें। इसे 250 एमएल दूध में उबालें। जब दूध उबलते हुए एक तिहाई बच जाए, तब इसे नियमित अंतराल के बाद दिन में कम से कम तीन बार सेवन करें। यह मिश्रण आंव से राहत दिलाएगा।

– पेचिश बीमारी अधिक दिनों तक रहना ठीक नहीं है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

 जामुन का रस दो चम्मच, गुलाब जल दो चम्मच, थोड़ी-सी चीनी तीनों को मिलाकर रोगी को पिलाएं। खूनी पेचिश में रामबाण औषधि की तरह काम करता है।

– जामुन की पेड़ की बीस ग्राम छाल लें। उसे कूट लें। उसे एक कप पानी में उबालें। पानी जब आधा रह जाए तो इसमें शहद मिलाकर पिलाएं।

– सूखे आंवले को रात में भिगो दें। सुबह होते ही आंवले का सेवन करने के लिए मरीज को दें।

– तेज मसालेदार भोजन की जगह तरल भोजन लेना उपकारी है।

– थोड़े से जीरे को तवे पर भून लें। अब इसमें दो चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। इसे छाछ के साथ सेवन करने के लिए दें। पेचिश में आराम होगा।

– नींबू के पत्तों को पीसकर, उसमें थोड़ी-सी चीनी मिलाकर सेवन कराना भी राहत पहुंचाता है। यह दवा आंव तथा बवासीर दोनों के लिए लाभदायक है।

– हरा धनिया और चीनी धीरे-धीरे चबाकर खाने के लिए दें। पेचिश में फायदा होगा।

– एक चम्मच सोंठ व दो चम्मच त्रिफला लेकर काढ़ा बना लें। इसे पीने के लिए मरीज को दें।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति