Monday, May 13, 2024
spot_img

कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज: उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन के अंदर नियुक्ति निर्देशों का पालन करने में अग्रणी

69 / 100

कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज:  उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन के अंदर नियुक्ति निर्देशों का पालन करने में अग्रणी

76 वस्तु विशेषज्ञों को प्रदेश के पूर्वांचल के 25 विज्ञान केंद्रों में मिली नियुक्ति

वैज्ञानिकों की नियुक्ति से पूर्वांचल के किसानों को मिलेगा लाभ और प्रदेश का होगा कृषि के क्षेत्र में उत्थान- डॉ बिजेंद्र सिंह, कुलपति

कुमारगंज(अयोध्या) : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या मे कार्यरत पूर्वांचल के 25 कृषि विज्ञान केंद्रों पर 76 वस्तु विशेषज्ञों की नियुक्ति कर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 100 दिन के अंदर नियुक्ति निर्देशो का पालन करते हुए एवं कृषि मंत्री के सहयोग से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कार्यरत 25 कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के चयन का कार्य प्रारंभ कर 76 विषय विशेषज्ञों वैज्ञानिकों की नियुक्ति का आदेश निर्गत कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहां की पूर्वांचल के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर वैज्ञानिकों की नियुक्ति करने से पूरे पूर्वांचल के किसानों को तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे कृषि के क्षेत्र में पूर्वांचल के किसान लाभान्वित हो सकेंगे, तथा वर्तमान में खरीफ के सीजन मे तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे। डॉ सिंह ने बताया कि शिक्षण एवं शोध के पदों को भी शीघ्रातिशीघ्र भरे जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है, जिसे आगामी माह तक नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

कृषि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत 11 वर्ष पूर्व कृषि विज्ञान केंद्रों पर नियुक्ति की गई थी, और वर्तमान में यह सभी पद रिक्त थे। इस नियुक्ति आदेश से सभी 25 कृषि विज्ञान केंद्र के रिक्त पद पर नियुक्ति कर दी गई। जिस पर सभी वैज्ञानिक आगामी सप्ताह तक अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। नियुक्ति की खबर प्राप्त होते ही पूरे विश्वविद्यालय में खुशी की लहर व्याप्त हो गई तथा शिक्षक एवं कर्मचारियों में यह चर्चा का विषय है कि निष्पक्ष एवं अच्छे वैज्ञानिकों के चयन से निश्चित रूप से पूर्वांचल का विकास होगा।

https://www.ayodhyalive.com/agriculture-univ…-within-100-days/

JOIN

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrhybrid

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति