Thursday, March 30, 2023

अविवि में पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

अविवि में पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

पं दीनदयाल ने समाज एवं राष्ट्र के समग्र उत्थान की बात कहीः प्रो आशुतोष सिन्हा

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ द्वारा रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं जीवन एवं दर्शन विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के समन्वयक प्रो. आशुतोष सिन्हा ने बताया कि दीनदयाल जी एक मौलिक विचारक, श्रेष्ठ संगठनकर्ता एवं कर्मयोगी रहे है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति एवं दर्शन के उत्थान हेतु समर्पित कर दिया था। उन्होंने हम सभी को एकात्म मानवदर्शन का दर्शन कराया। पं0 दीनदयाल ने मानव को केंद्र में रखा और समाज एवं राष्ट्र के समग्र उत्थान की बात कहीं है।

इसमें समस्त राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं का स्वतः समाधान अंतर्निहित है। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ0 प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विश्व में विकास के जिन माडल पर चर्चा हो रही है उसमें समावेशी एवं सतत विकास महत्वपूर्ण है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय का दर्शन भी यही कहता है। विश्व कल्याण का दर्शन दीनदयाल जी के विकास का मुख्य आधार है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक दिव्यांश ने बताया कि दीनदयाल जी का जीवन एकात्म मानवदर्शन एवं अंत्योदय के मार्ग को प्रशस्त करने की प्रेरणा देता है। उनका धेय वाक्य ‘‘भूख लगना प्रकृति है, बांट कर खाना संस्कृति है। छीन कर खाना विकृति है‘‘ हमें अपने लक्ष्य की ओर अग्रसित करता है। कार्यक्रम में प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने दीनदयाल जी के सिद्धांत के व्यवहारिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज व राष्ट्र के उत्थान में उपयोगी है।

प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि दीनदयाल ने जन्म से ही अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए कभी हार नहीं मानी। उन्होंने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। डॉ. रंजन सिंह नें पंडित जी के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने के महत्व पर चर्चा की। शोध छात्र श्री अनुजेंद्र त्रिपाठी ने दीनदयाल के सिद्धांत के आर्थिक पहलू पर चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारम्भ पं0 दीनदयाल जी की चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 शैलन्द्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरिता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेश सिंह, आशीष प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ALSO READ

https://www.ayodhyalive.com/after-killing-th…m-of-an-accident/

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार