Thursday, March 30, 2023

व्यक्तित्व विकास के लिए गीता का अध्ययन आवष्यक

व्यक्तित्व विकास के लिए गीता का अध्ययन आवष्यक

अपने  सुख की अकांक्षा मानव मात्र की होती है। सभी सुखी रहना चाहते हैं परन्तु जब यह भावना मानस में उत्पन्न हो कि सभी लोग सुखी रहें वहीं व्यक्ति महामना कहलाता है। मालवीय जी ने विश्वविद्यालय के समस्त जनों के कल्याण के निमित्त गीता प्रवचन का प्रारम्भ किया था।

उक्त विचार काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के  सत्रारम्भ में मुख्यातिथि पर से बोलते हुए संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के मानोन्नत आचार्य प्रो0 हृदय रंजन शर्मा ने व्यक्त किये। प्रो0 शर्मा ने कहा कि मनुष्य के सर्वागींण व्यक्तित्व विकास के लिए अन्तः करण की शुद्धि हेतु गीता का अध्ययन आवश्यक है।

अपने अध्यक्षीय अद्बोधन में विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो0 वी0के0 शुक्ला ने कहा कि  महामना का इस विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य शिक्षा का प्रचार और उसके द्वारा छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था। आज हम मूल लक्ष्य से थोड़े भटक गये हैं। अब पुनः उसके पुनरावृत्ति की आवश्यकता है।
आरम्भ में माल्यार्पण एवं उत्तरीय प्रदान कर अतिथियों का सम्मान गीता समिति के उपाध्यक्ष प्रो0 आर0 के0 मालिक एवं मालवीय भवन के निदेशक प्रो0 उपेन्द्र पाण्डेय ने किया। संगीत एवं मंच कला संकाय के वागीश पाठक एवं करण मिश्र द्वारा कुलगीत उपस्थापित किया गया।

इस अवसर पर डॉ0 पवन कुमार शास्त्री प्रणीत ‘भगवद् विभूति विमर्श’ ग्रन्थ का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। अतिथियों का वाचिक स्वागत गीता समिति के सचिव प्रो0 उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने , धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव डॉ0 शरदिन्दु कुमार तिवारी ने एवं संचालन प्रो0 सुमन जैन ने किया। इस अवसर पर समिति के प्रो0 मृत्युंजयदेव पाण्डेय, डॉ0 मारकण्डेय राम पाठक, डॉ0 लक्ष्मण रावत, श्री वीरेन्द्र सिंह डॉ0 आशा शर्मा, प्रो0 लता शर्मा एवं बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र कर्मचारिगण उपस्थित थे।

ALSO READ

https://www.ayodhyalive.com/after-killing-th…m-of-an-accident/

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार