Saturday, July 27, 2024
spot_img

छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया

69 / 100

छात्रछात्राओं ने राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया


अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फाईन आर्ट्स विभाग तथा अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ”कला प्रस्फुटन” के अन्र्तगत छह दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के पाँचवें दिन शनिवार को विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आॅन-स्पाॅट मूर्ति निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कला प्रदर्शनी की संयोजिका डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने बताया कि सेंट्रल बैंक आॅफ इण्डिया के प्रबंधक आशीष कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा निर्मित कृतियों की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में सेंट्रल बैंक आॅफ इण्डिया, “फाईन आर्ट्स“ विभाग के छात्र-छात्राओं के विकास के लिए कुछ वित्तीय सहयोग अवश्य करेगा जिससे ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अपने अन्दर छिपे कलात्मक स्वरुप को उकेर सके।

         राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी की आयोजन सचिव रीमा सिंह एवं आशीष प्रजापति ने बताया कि प्रदर्शनी का अवलोकन करने आ रहे सुधीजनों द्वारा निर्मित कलाकृतियों के क्रय करने में रुचि दिखाई पड रही है, जोकि छात्र-छात्राओं के लिए उत्प्रेरणा का कार्य करेगा। अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक फाईन आर्ट्स प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी अपने शीर्षक के अनुरुप नयी-नयी विधाओं को प्रस्फुटित कर रही हैं जिससे छात्र-

छात्राओं में व्यावसायिकीकरण के उद्देश्य से अत्यधिक कलाकृतियाँ सृजित की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्देश्य अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को बाजारमुखी बनाना है। राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी मंे प्रो0 मृदुला मिश्रा, डाॅ0 डीएन वर्मा, डाॅ0 अलका श्रीवास्तव, छात्रों में दिव्या, मीना, वैष्णवी, रोहन, अमित, आनन्द, मानसी, निशान्त, साक्षी, अक्षय, सुनिधी, साकेत, सात्वनां, चेतना, नम्रता, कार्तिक, साक्षी, अंशिका, मंगेश सहित बडी संख्या में आमजनमानस कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

ALSO READ

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति