Saturday, July 27, 2024
spot_img

पीएचडी के तृतीय चरण का साक्षात्कार 26 सितम्बर से

69 / 100

पीएचडी के तृतीय चरण का साक्षात्कार 26 सितम्बर से

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश परीक्षा में विभिन्न विषयों के क्वालिफाई छात्र छात्राओं के तृतीय चरण का साक्षात्कार 26 सितंबर से प्रारंभ होकर 30 सितंबर तक चलेगा। अविवि के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशक्रम में पीएचडी प्रवेश समन्वयक प्रो0 फारुक जमाल ने पीएचडी साक्षात्कार समय सारणी जारी की। विश्वविद्यालय में 26 सितंबर को प्रातः 10ः00 बजे से विधि विषय के सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार श्रीराम सिंह शलभ भवन में होगा।

दूसरी ओर 27 सितंबर को सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षा विषय का साक्षात्कार लिया जायेगा। इसी दिन परिसर के प्रचेता भवन में शारीरिक शिक्षा विषय का साक्षात्कार होगा। 28 सितंबर को श्रीराम शलभ भवन में शिक्षा, जियोग्राफी व संबद्ध महाविद्यालयों के शारीरिक शिक्षा विषय का साक्षात्कार सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटल सेंटर में होगा। 29 सितंबर को संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षा व जियोग्राफी विषय का साक्षात्कार शलभ भवन व परिसर के शिक्षा विषय का साक्षात्कार शिक्षा विभाग में संपन्न होगा। वही 30 सितंबर को श्रीराम शलभ भवन में जियोग्राफी व इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विषय का साक्षात्कार कराया जाएगा।

पीएचडी 2021 के प्रवेश समन्वयक प्रो0 फारूक जमाल ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के क्वालिफाई छात्र-छात्राओं के तृतीय चरण का साक्षात्कार 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके पूर्व विभिन्न विषयों के दो चरण का साक्षात्कार संपन्न हो चुका है। नेट, जेआरएफ व पार्ट टाइम पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा में छात्र-छात्राओं को औपबंधित छूट प्रदान की गई थी। उन छात्रों को भी साक्षात्कार से गुजरना होगा। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के अर्ह छात्र-छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दी गई है।

ALSO READ

https://www.ayodhyalive.com/after-killing-th…m-of-an-accident/

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति