Saturday, July 27, 2024
spot_img

अनुशासित व्यक्ति ही लक्ष्य प्राप्ति व राष्ट्र निर्माण में सहायक हैः प्रो0 अजय प्रताप सिंह

64 / 100

अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशा उन्मूलन पर मनोहारी प्रस्तुति व कविता पाठ किया

अनुशासित व्यक्ति ही लक्ष्य प्राप्ति व राष्ट्र निर्माण में सहायक हैः प्रो0 अजय प्रताप सिंह

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को अपराह्न छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अविवि के सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। मौके पर कुलसचिव उमानाथ, समिति के सदस्य प्रो0 आरके तिवारी व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक उपस्थित रही। कार्यक्रम में नशे के दो पहलू शीर्षक पर छात्र-छात्राओं ने नशा उन्मूलन अभियान पर अपनी मनोहारी प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया। इसमें जतिन चैधरी, मानस, श्रेया, आर्यन, आयुष सहित अन्य छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

वहीं दूसरी ओर देश प्रेम से ओत-प्रोत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राएं कवि की भूमिका में रहें। जिसमें देवांश मिश्र, सत्या उपाध्याय, विनोद कन्नौजिया, ज्योति मिश्र, शिवानी श्रीवास्तव व नेहा गुप्ता के काव्य पाठ को सराहा गया। इस अवसर पर विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नही है। इन्हें आसमान छुने से कोई रोक नही सकता है। उन्होंने छात्रों से अपने जीवन शैली में अनुशासन अपनाने पर बल दिया। क्योंकि अनुशासित व्यक्ति ही जीवन में सम्मान पाते है। इसके साथ ही लक्ष्य प्राप्ति व राष्ट्र निर्माण में सहायक होते है। कार्यक्रम का संचालन विशाल मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो0 आरके सिंह, ज्ञाप्रटे सरल, डाॅ0 मुकेश वर्मा, डाॅ0 दिनेश कुमार सिंह, इंजीनियर शाम्भवी मुद्रा शुक्ला, डाॅ0 शिवांश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

ALSO READ

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति