Saturday, July 27, 2024
spot_img

देश के गौरव व मूल्यों का प्रतीक है राष्ट्रध्वजः प्रो0 अजय प्रताप सिंह

59 / 100

अवध विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक

देश के गौरव व मूल्यों का प्रतीक है राष्ट्रध्वजः प्रो0 अजय प्रताप सिंह

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में बुधवार को विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रो0 सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करते हुए छात्र-छात्राओं को झंडा प्रदान किया। मौके पर विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 सिंह ने तिरंगा झंडा के महत्व को बताते हुए कहा कि देश के गौरव व मूल्यों का प्रतीक है राष्ट्रध्वज।

विश्वविद्यालय परिवार देश की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगाठ पर हर घर झंडा अभियान को एतिहासिक बनायेगा। इसके लिए शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को पांच हजार झंडा वितरित किया जायेगा। विश्वविद्यालय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए 11 से 16 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इससे आम जनमानस को हर घर तिरंगा अभियान से परिचित कराते हुए जागरूक किया जायेगा।

अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इसके लिए 11 अगस्त को प्रातः सात बजे विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर से शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। जो नाका हनुमानगढ़ी होते हुए विश्वविद्यालय परिसर में समाप्त होगी। वहीं 13 अगस्त को विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव से परिचित कराते हुए पंेटिग आजादी के नायकों का सघर्ष विषय पर प्रतियोगिता होगी। स्लोगन, देश भक्ति सोलो व गीत की प्रस्तुति की जायेगी।

इसके अतिरिक्त मुख्य परिसर सहित सभी विभागों में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं द्वारा झंडारोहण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त संत कबीर सभागार में डाक्यूमेंट्री व छात्रों को तिरंगा झंडा देकर इसके महत्व से अवगत कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 16 अगस्त को परिसर में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा आजादी की लड़ाई में अवध क्षेत्र का योगदान पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। वही आजादी के अमृत महोत्सव पर स्लोगन प्रतियोगिता कराई जायेगी। बैठक में डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, इजीनियर शाम्भवी मुद्रा शुक्ला सहित समिति के सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी

ALSO READ

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति