Saturday, July 27, 2024
spot_img

विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा सौंपा गया ज्ञापन

58 / 100

विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा सौंपा गया ज्ञापन

रुदौली(अयोध्या)उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी संघ सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के सदस्य गया शंकर कश्यप व अन्य द्वारा एक मांग पत्र महामहिम राज्यपाल को संबोधित उप जिलाधिकारी रुदौली को सौंपा है।

मांग पत्र के माध्यम से कहा गया है की वर्तमान परिवेश में वर्ष 2022 में समान्य से कम बरसात होने के कारण मंडल अयोध्या व बस्ती के मत्स्य पालक,मत्स्य बीज उत्पादक,मत्स्य विपणन,मत्स्य हैचरियो के स्वामियों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध न होने के कारण मत्स्य पालन/मत्स्य बीज उत्पादन आदि में उत्पादकता शून्य रही हैं।मत्स्य किसान पूर्णतया सूखे से प्रभावित हो गया तथा 1 वर्ष बरसात न होने से मत्स्य उत्पादन 2 वर्षों तक प्रभावित हो जाता है।

मत्स्य पालक मत्स्य उत्पादक है वर्ष 2014 में तत्कालीन सरकार द्वारा मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा प्राप्त है सूखे की स्थिति को देखते हुए मंडल अयोध्या व मंडल बस्ती को सूखा घोषित किया जाए।मत्स्य पालकों को पर्याप्त मात्रा में नहार,राजकीय नलकूपों व माइनरों से तालाबों,पोखरों,झीलों व अन्य जल प्रणालियों से पानी भराये जाने की व्यवस्था की जाए। वर्ष 2022- 23 का 1 वर्ष का तालाबों के पट्ट का लगान केसीसी माफ किया जाए।

पीड़ित मत्स्य बालकों को सूखा राहत के तहत आर्थिक सहयोग व मुआवजा दिलाया जाए।उप जिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने बताया मांग पत्र प्राप्त हुआ है जो समस्याएं तहसील स्तर से हैं उनपर कार्रवाई की जा रही है और मांग पत्र महामहिम को उचित माध्यम से भेजा जा रहा है।इस अवसर पर गया शंकर कश्यप,रजनीश कश्यप,विनोद कुमार निषाद,कामता प्रसाद निषाद,अंबिका प्रसाद निषाद,विनय कुमार निषाद,राम सिंह रावत,रवि कुमार रावत,जगदीश रावत आदि मौजूद रहे।

ALSO READ

 https://www.ayodhyalive.com/memorandum-submi…-various-demands/

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति