Friday, March 29, 2024
spot_img

18 घंटे से बिजली सप्लाई ठप्प, लाखों उपभोक्ता परेशान

63 / 100

18 घंटे से बिजली सप्लाई ठप्प, लाखों उपभोक्ता परेशान

अधिकारियों के गलत निर्णय के कारण बिजली सप्लाई का दंश झेलने को मजबूर हैं लाखों उपभोक्ता।

मिल्कीपुर(अयोध्या)। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में पिछले 18 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गुरुवार रात करीब 8 बजे बूंदाबांदी केेे साथ आंधी आने केे चलते तहसील क्षेत्र की विद्युत सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में पिछले डेढ़ महीने से उपभोक्ताओं को बमुश्किल 5-6 घंटे की ही सप्लाई मिल पा रही है। इसकी वजह बताया जा रहा है कि 24 घंटे में दो तीन बार 33000 केवी हाईटेंशन लाइन का ब्रेक डाउन होना।

एक ही लाइन से तीन सब स्टेशन हैरिंग्टनगंज, शाहगंज और खड़भड़िया चलाया जा रहा है जबकि खड़भड़िया सब स्टेशन के लिए लाखों रुपए खर्च कर अलग लाइन बनायी गयी है फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों के गलत निर्णय के कारण महीनों से लाखों उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई का दंश झेलना पड़ रहा है।
बताया गया कि गुरुवार को रात करीब 8 बजे बाधित हुई विद्युत सप्लाई शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे तक नहीं शुरू हो पायी है। हैरिंग्टनगंज सब स्टेशन के हरिनाथपुर,कोंछा, मोतीगंज व हैरिंग्टनगंज फीडरों की हालत बहुत दयनीय है। यहाँ दो और पाँच मिनट के लिए सप्लाई आती है। हरिनाथपुर फीडर पर घुरेहटा पूरे दरियावं सिंह के उपभोक्ताओं ने बताया कि कल शाम से अभीतक लगभग 19 घंटे होने को हैं, बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि आँधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ों की डालें टूटकर लटक गई हैं।

यह भी बताया गया कि हवा चलने के कारण बिजली की लाइन पर पेड़ो की टहनियां छू जाती हैं। जिससे लाइन होल्ड नहीं हो पा रही है। लोगों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से लाइन की पेट्रोलिंग नहीं की जाती है। लाइन पर जगह जगह पेड़ों की डालियां व बेल वाली जंगली झाड़ियां बिजली के तारों को आपस में लपेट लेती हैं। किसानों के विद्युत मोटर और नलकूप नहींं चल पा रहे हैं। किसानों के धान, गन्ने और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।

गुरुवार की रात विद्युत आपूर्ति ठप होने से लाखों उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। वहीं उमस और गर्मी में लोग परेशान रहे। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र के हरिनाथपुर फीडर, कोंछा, मोतीगंज, हैरिंग्टनगंज फीडरों पर सप्लाई ठप्प है। इस बाबत हैरिंग्टनगंज जेई रवि सिंह से जानकारी चाही गई लेकिन उन्होंने रात से ही फोन रिसीव करना बंद कर दिया है।

ALSO READ

खबर कवरेज करने गए पत्रकार से अभद्रता करने वाले दबंग को पुलिस ने भेजा जेल https://t.co/Oo0Z42DRTC

JOIN

— अयोध्यालाइव (@ayodhyalive2) July 9, 2022

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

Relaxing music for meditation

 

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

आम की बागवानी को प्रदेश सरकार दे रही है बढ़ावा

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम : सुरक्षा में लगे 3 गार्ड और 6 कुत्ते, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

भारतीय आमों की विदेशी बाजार में जबरदस्त मांग

Hi Friends, This is my YouTube Channel. Please

Subscribe and Support this Youtube Channel To Grow

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति