Saturday, July 27, 2024
spot_img

घर की कलह से महिला ने आत्महत्या हेतु नहर में लगाई छलाँग, बकरी चरा रहे युवक ने बचाई जान

70 / 100

घर की कलह से महिला ने आत्महत्या हेतु नहर में लगाई छलाँग, बकरी चरा रहे युवक ने बचाई जान

मिल्कीपुर :  कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित घासी के पुरवा गांव के पास सुल्तानपुर फैजाबाद यूनाइट ब्रांच के दक्षिणी नहर में विवाहिता द्वारा कूदकर आत्महत्या किए जाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि आस-पास मौजूद चरवाहों ने जाबाजी दिखाते हुए नहर में आत्महत्या करने के मकसद से कूदी विवाहिता को सकुशल बाहर निकाल लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शाम कुमारगंज थाना क्षेत्र के सरूरपुर पूरे गोसाई निवासी लवलेश गोस्वामी की पत्नी सुमन गोस्वामी घासी के पुरवा गांव के पास पहुंची। विवाहिता सुमन ने अपने मोबाइल और चप्पल नहर के बैंक पर रख दिए और झम्म से नहर के पानी में कूद गई। यह सब हुआ पाया थोड़ी दूर बकरी चरा रहे युवक देख रहे थे। हालांकि युवक फारुख जाबाजी दिखाते हुए तुरंत नहर में कूद पड़ा और पानी में डूब रही महिला सुमन गोस्वामी को डूबने से बचाते हुए बाहर निकाला। घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और सब ने घटना की जानकारी कुमारगंज पुलिस सहित पीआरबी टीम को दी।

सूचना मिलते ही पीआरबी 0 949 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के प्रयास की पूरी छानबीन की। पीआरबी टीम के पुलिसकर्मियों ने महिला की जान बचाने वाले युवक फारुख का हौसला बढ़ाते हुए उसकी पीठ थपथपाई और उसके इस नेक कार्य की जमकर सराहना भी की।

महिला सुमन का आरोप है कि उसका पति लवलेश दिल्ली शहर में रहता है तथा उसकी सास, देवर लव कुश और ससुर कुंवर बहादुर गोस्वामी उसे प्रताड़ित किया करते हैं। उसके 4 वर्ष की एक मासूम बेटी किंजल भी है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही उसके ससुरारीजन भी मौके पर पहुंच गए। सकुशल डूबने से बचाई गई विवाहिता सुमन एवं उसके ससुरालीजनों को लेकर पुलिस टीम थाने चली गई।

ALSO READ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

 https://www.ayodhyalive.com/avadh-university…urses-on-july-25/ ‎

JOIN

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

आम की बागवानी को प्रदेश सरकार दे रही है बढ़ावा

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम : सुरक्षा में लगे 3 गार्ड और 6 कुत्ते, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

भारतीय आमों की विदेशी बाजार में जबरदस्त मांग

Hi Friends, This is my YouTube Channel. Please

Subscribe and Support this Youtube Channel To Grow


JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति