Saturday, July 27, 2024
spot_img

अयोध्यालाइव : समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

61 / 100

समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 266 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 20 प्रकरणों का मौके पर

जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के क्रम में आज तहसील बीकापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें व समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत वर्मा के साथ जनसमस्याओं को सुनकर यथासम्भव मौके पर ही कुछ समस्याओं का निराकरण कराया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सम्बंधित विभाग से समन्वय कर समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 266 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 20 प्रकरणों का मौके पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर तत्काल निस्तारित करायी गयी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने प्रार्थिनी श्रीमती सीता की शिकायत को सुना गया, जिसमंे बताया कि चक्रमार्ग संख्या 615 को ब्रहमादीन द्वारा जोत कर खेत में मिला लिया गया है तथा खाली नही किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार बीकापुर को प्रकरण का परीक्षण कर चकमार्ग को नक्शे के अनुसार कायम कराकर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें चकमार्ग, पैमाइश, अतिक्रमण, सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण व कब्जा, राजस्व, पुलिस आदि से सम्बंधित प्राप्त हुये, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड करते हुये समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त मनरेगा, उपजिलाधिकारी बीकापुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर, तहसीलदार बीकापुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि सहित सम्बंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

Relaxing music for meditation

 

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

आम की बागवानी को प्रदेश सरकार दे रही है बढ़ावा

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम : सुरक्षा में लगे 3 गार्ड और 6 कुत्ते, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

भारतीय आमों की विदेशी बाजार में जबरदस्त मांग

Hi Friends, This is my YouTube Channel. Please

Subscribe and Support this Youtube Channel To Grow

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति