Thursday, March 30, 2023

उप गन्ना आयुक्त ने सर्वे व सट्टा सह प्रदर्शन मेले का औचक निरीक्षण किया

उप गन्ना आयुक्त ने सर्वे व सट्टा सह प्रदर्शन मेले का औचक निरीक्षण किया

रुदौली(अयोध्या)सहकारी गन्ना विकास समिति गनौली के प्रांगण में पेराई सत्र 2022-23 के सर्वे व सट्टा सह प्रदर्शन मेले का औचक निरीक्षण उप गन्ना आयुक्त अयोध्या हरपाल सिंह द्वारा किया गया।
मेला बृहस्पतिवार दिनांक 15.9.2021 से शुरू हुआ है जिसका उद्घाटन उप गन्ना आयुक्त अयोध्या हरपाल सिंह,जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रिपुदमन,सचिव अनिल कुमार,महाप्रबंधक गन्ना इकबाल सिंह व क्षेत्रीय किसानों की उपस्थिति में किया गया था।इस मेले के माध्यम से क्षेत्र के किसान गन्ना आपूर्ति में आने वाली समस्या को तथा कृषि योग्य भूमि,गन्ना क्षेत्रफल,प्रजाति,खाता संख्या,मोबाइल नंबर,आधार नंबर,प्लाट शेयर आदि संशोधन के लिए साक्ष्य उपलब्ध कराकर करा सकते हैं।साथ ही विकास कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी।वही ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की भी सुविधा उपलब्ध है।

उप गन्ना आयुक्त ने समिति कर्मचारियों व चीनी मिल कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गन्ना आपूर्ति में आने वाली समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान करना सुनिश्चित करें।साथ ही साथ उन्होंने बताया कि यदि किसी कृषक को सप्लाई संबंधी कोई समस्या होती है तो वह मेरे मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर समस्या से अवगत करा सकता है।इस मौके पर महाप्रबंधक गन्ना इकबाल सिंह ने सभी किसानों से अपील की सभी किसान भाई किसान मेले में आकर संशोधन के अंतिम अवसर पर संशोधन करा सकते हैं।गन्ना विकास निरीक्षक गनौली ने बताया कि यह मेला 25 सितंबर 2022 तक चल रहा है जिसमें किसानों द्वारा साक्ष्य उपलब्ध कराकर संशोधन कराया जा सकता है।

इस मौके पर चीनी मिल कर्मचारी गन्ना प्रबंधक विकास सिंह,उप गन्ना प्रबंधक उपेंद्र पाठक,अजीत राय,सहायक गन्ना प्रबंधक अमित सिंह,गन्ना विकास अधिकारी अनूप शर्मा,वीरेंद्र मौर्या,हरीशचंद्र शुक्ला,अवधेश यादव,नरेंद्र वर्मा,कौशल,हाशिम,कृष्णपाल सिंह,प्रदीप शुक्ला,राम विजय यादव,अंकुर वर्मा तथा समिति अधिकारी एवं कर्मचारी संजय सिंह,योगेंद्र शर्मा,संतोष सिंह,अभिषेक मिश्रा,अशोक वर्मा,जितेंद्र सिंह एवं कृषक राजकुमार,रामपाल महेंद्र सिंह,रामसूरत,शिवलाल,अहमद मुस्तफा,आनंद वर्मा,सच्चिदानंद वर्मा,अंबालाल वर्मा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

ALSO READ

https://www.ayodhyalive.com/after-killing-th…m-of-an-accident/

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

 

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार