Saturday, July 27, 2024
spot_img

जनसंख्या नियंत्रण में नागरिकों को सकारात्मक सोच रखना होगाः प्रो0 अजय प्रताप सिंह

67 / 100

जनसंख्या नियंत्रण में नागरिकों को सकारात्मक सोच रखना होगाः प्रो0 अजय प्रताप सिंह

जनसंख्या के प्रभावी नियंत्रण में समाज की प्रेरक भूमिकाः डाॅ0 अरविन्द कुमार मौर्य

अविवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एक्टिविटी क्लब के संयुक्त संयोजन में आयोजित हुआ विश्व जनसंख्या दिवस

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एक्टिविटी क्लब के संयुक्त संयोजन में सोमवार को सायं एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की अध्यक्षता विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रतनसेन पीजी कालेज, सिद्धार्थनगर के डाॅ0 अरविन्द कुमार मौर्य रहे। वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व की जनसंख्या का बढ़ना चिन्ता का विषय है।

2023 में भारत जनसंख्या के मामले में पहले पायदान पर आ जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में अच्छी शिक्षा की कमी नहीं है। शिक्षण संस्थानों में जनसंख्या नियत्रंण शिक्षा दी जा रही है। सरकार द्वारा भी कई योजनाएं चलाई जा रही है। यदि समाज इन पर ध्यान देगा तो काफी हद तक जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रो0 सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियत्रंण के लिए हर नागरिक को सकारात्मक सोच रखना होगा। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डाॅ0 अरविन्द कुमार मौर्य ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जनसंख्या के मुद्दे को प्रचारित व प्रसारित करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनंसख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समाज के सभी वर्ग को प्रेरक की भूमिका में आना होगा। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आकड़ों को देखा जाए तो बढ़ती जनसंख्या विश्व के लिए एक चुनौती बनती जा रही है। इसके पीछे कही न कही अंध विश्वास एवं साक्षरता की कमी रही है।

इसे खत्म करने के लिए स्त्री व पुरूष दोनों को शिक्षित एवं जागरूक करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने परिवार नियोजन, मातृत्व स्वास्थ्य, गरीबी जैसों मुद्दो से अवगत कराया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। वेबिनार का संचालन डाॅ0 शैलेन वर्मा ने किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डाॅ0 मुकेश वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं आॅनलाइन जुड़ी रहे।

 

JOIN

ALSO READ

 

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

Relaxing music for meditation

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

 https://www.ayodhyalive.com/uttar-pradesh-wi…e-13-expressways/

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

 https://www.ayodhyalive.com/the-murder-of-a-…e-teachers-house/

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Click here to purchase Exipure today at the most reduced cost accessible.

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

आम की बागवानी को प्रदेश सरकार दे रही है बढ़ावा

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम : सुरक्षा में लगे 3 गार्ड और 6 कुत्ते, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

भारतीय आमों की विदेशी बाजार में जबरदस्त मांग

Hi Friends, This is my YouTube Channel. Please Subscribe and Support this Youtube Channel To Grow

Relaxing music for meditation

https://youtube.com/channel/UCd-4ivX96XkPm2sgSq9LlRw?sub_confirmation=1

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति