Saturday, July 27, 2024
spot_img

सीडीओ ने निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करे

66 / 100

सीडीओ ने निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करे

 बस्ती : किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में उन्होने किसानों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग को इसके निस्तारण का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने योजनाओ की जानकारी भी दिया।

उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 173000 किसानों का ईकेवाईसी अवशेष है। वे तत्काल जनसेवा केन्द्र पर जाकर अपने खाते का ईकेवाईसी कराये। उन्होने सभी किसानों से अपील किया है कि 31 जुलाई तक अपनी फसल का बीमा करा लें, जो के.सी.सी. धारक किसान बीमा नही कराना चाहते है, वे 24 जुलाई तक बैंक में जाकर लिखित आवेदन दे दें।

अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 राकेश कुमार गौतम ने बताया कि नहरों द्वारा अब तक 11000 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई की गयी है तथा 175 तालाब भरे गये है। अधिशासी अभियन्ता अयोध्या जय सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र रजवाहा में 22 जुलाई से पानी मिलना शुरू हो जायेंगा। अधिशासी अभियन्ता नलकूप ने बताया क वर्तमान में जिले में 629 राजकीय नलकूप है, जिसमें से 24 खराब है।

अधिशासी अभियन्ता विद्युत महेन्द्र मिश्र ने बताया कि किसान पीटीडब्लू पोर्टल पर बोरिंग के विद्युत कनेक्शन के लिए आधार कार्ड के साथ आवेदन कर सकते है। किसी प्रकार की विद्युत की समस्या की जानकारी हेल्पलाईन नम्बर 1912 पर दें सकते है। जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने बताया कि आगामी 30 अगस्त तक सट्टा प्रदर्शन का कार्य संचालित होगा। 30 सितम्बर तक नये सदस्य बनाये जायेंगे।

जंगली जानवरों से बचाव के लिए झटका मशीन चीनी मिलों से प्राप्त कर सकते है। सभी गन्ना समितियों पर हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी है। किसान अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए गन्ना समिति कार्यालय से सम्पर्क करें। सीबीओ डा. अश्वनी तिवारी, उद्यान अधिकारी रामविनोद मौर्या ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दिया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, संदीप वर्मा, विभागीय अधिकारी तथा किसानगण उपस्थित रहें।

ALSO READ

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

आम की बागवानी को प्रदेश सरकार दे रही है बढ़ावा

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम : सुरक्षा में लगे 3 गार्ड और 6 कुत्ते, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

भारतीय आमों की विदेशी बाजार में जबरदस्त मांग

Hi Friends, This is my YouTube Channel. Please

Subscribe and Support this Youtube Channel To Grow

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति