“सद्भावना दिवस” एवं “वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ” अभियान के रूप में मनाई गई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती
कुमारगंज/अयोध्या : संचार क्रांति के जनक भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की आज 78वीं जयंती है। इसी उपलक्ष्य में आज युवा कांग्रेस द्वारा
कुमारगंज नगर पंचायत के अकमा में पौधरोपण कर वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान की शुरूआत की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री संजय तिवारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता हैं उन्हीं के नेतृत्व में भारत डिजिटल इंडिया की तरफ कदम रखा।
