Friday, April 19, 2024
spot_img

बेटियों की पढ़ाई के साथ साथ हुनर को तराश रहा कौशल विकास-राज्यमंत्री

64 / 100

बेटियों की पढ़ाई के साथ साथ हुनर को तराश रहा कौशल विकास-राज्यमंत्री

गोरखपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल विकास की आवश्यकता पर बल देती है। जो किसी कारण से शिक्षा हासिल नहीं कर सके। उनके कौशल का विकास कर स्वावलंबी बनाने की बात करती है। बेटियों की डिमांड आज मेडिकल, इंजीनियरिंग के साथ साथ होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी समेत सभी क्षेत्रों में है। कौशल विकास उन्हें पढ़ाई के साथ एक हुनर देने के साथ आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
ये बातें व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को संवाद भवन के गृह विज्ञान विभाग एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में कही। ‘कौशल विकास से महिला सशक्तीकरण’ विषयक कार्यशाला में राज्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर रखा गया है। पंडित दीनदयाल जी अंत्योदय की बात करते थे।

समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक शिक्षा और रोजगार पहुंचाने की बात करते थे। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार अपनी नीतियां इसी ‌विजन के साथ बना रही हैं। प्रदेश सरकार 80 हजार करोड़ के स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है। मैं कही भी जाता हूं तो विद्यार्थियों से जरूर मिलता हूं। क्योंकि मेरा मानना है कि एक व्यक्ति आजीवन एक विद्यार्थी के रूप में कुछ न कुछ सीखता रहता है।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. अंजू चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकार की ओर से महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाया जा रहा है। स्वयंसेवी महिलाओं के समूह को प्रशिक्षित कर रोजगार दिया जा रहा है। चाइल्ड केयर ,टिफिन मेकिंग, सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, रंगोली, मेंहदी लगाना सब कौशल विकास है। देश की महिलाएं सशक्त तभी होगी जब वो शिक्षित हो। महिला अध्ययन केंद्र की प्रो दिव्या रानी सिंह ने कहा कि अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता करते हुए प्रो अजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से 100 स्टार्ट अप को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही उद्यमिता के विकास के लिए इन्क्यूबेशन सेल स्थापित किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुनीता मुर्मु ने किया।

ALSO READ

कुलपति अवध विश्वविद्यालय के कथित आदेश के खिलाफ मुखर हुआ एडेड डिग्री कालेज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

अयोध्या में श्री राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के विकास की योजनाओं में किया बड़ा बदलाव

पत्रकार को धमकी देना पुलिस पुत्र को पड़ा महंगा

बीएचयू : शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए संस्थानों को आकांक्षी होने के साथ साथ स्वयं को करना होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना : PM मोदी

प्रवेश सम्बधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिल रही सब्सिडी, बिजली बिल का झंझट खत्म

बीएचयू : कालाजार को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज

आम की बागवानी को प्रदेश सरकार दे रही है बढ़ावा

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम : सुरक्षा में लगे 3 गार्ड और 6 कुत्ते, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

भारतीय आमों की विदेशी बाजार में जबरदस्त मांग

Hi Friends, This is my YouTube Channel. Please

Subscribe and Support this Youtube Channel To Grow

JOIN

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति