Monday, May 13, 2024
spot_img

अयोध्या क‍ी रुदौली विधानसभा सीट पर बीजेपी के रामचंद्र ने तीसरी बार दर्ज की जीत, मंत्री पद मिलने की संभावना

रुदौली(अयोध्या) रुदौली विधान सभा से तीसरी बार लगातार जीत दर्ज करने के साथ ही विधायक रामचंद्र यादव जी को मंत्री बनने की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है।समाचार चैनलों में नाम चलने से कार्यकर्ताओं में काफी जोश और विश्वास है।तीसरी बार लगातार जीतने के बाद कार्यकर्ता हर हाल में रामचंद्र यादव जी को मंत्री बनते देखना चाहते है।इसके लिए वे कोई कोर कसर भी नहीं छोड़ना चाहते है।इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल द्वारा नवाब बाजार शिवमन्दिर पर पूजा पाठ व हवन किया गया।हवन के मुख्य यजमान भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता रहे वा पुरोहित के रूप में पंडित राजेन्द्र शास्त्री रहे।पूर्णाहुति के बाद कार्यकर्ताओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया की इस बार विधायक रामचंद्र यादव जी को पार्टी हाईकमान द्वारा जरूर मंत्री बनाया जाना चाहिए। क्योंकि 2007 से 2022 तक लगातार चुनाव जीते है और हर बार जीत का मार्जिन भी बढ़ा है।2007 में जब समाजवादी की लहर थी तब भाजपा विधायक रामचंद्र यादव जी ने पूरे अयोध्या मंडल में अकेले भाजपा की सीट निकाली थी।नगर अध्यक्ष ने कहा की इस बार हम कार्यकर्ताओं को पूरी उम्मीद है की रामचंद्र यादव जी मंत्री अवश्य बनेंगे।इस अवसर पर भाजपा के कृष्ण कुमार कौशल,मनीष आर्य,रामराज लोधी,कुलदीप सोनकर,राम नेवल लोधी,राजकुमार सोनकर,राजकिशोर सिंह,मानस गोयल,हर्षवर्धन,विवेक गुप्ता,मित्रसेन आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति