Tuesday, March 19, 2024
spot_img

उप्र मे मौसम विभाग की चेतावनी अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधी संग तेज बारिश

67 / 100

उप्र मे मौसम विभाग की चेतावनी अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधी संग तेज बारिश

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी चलेगी। हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होंगी।

 मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी चलेगी। हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में आकाशीय बिजली चमक के साथ बारिश होंगी। साथ ही कुछ जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सुलतानपुर में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप होने लगी। कई दिनों से चल रही पुरवा हवा से उमस भरी गर्मी में कोई कमी नहीं आ रही है। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। एक बार फिर तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधी संग तेज बारिश

तापमान में आ सकती है कुछ कमी

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि, बुधवार को सुलतानपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही संभावना जताई कि, आने वाले 24 घण्टों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश तो कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। वैसे आने वाले सप्ताह भर तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है। दिन में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी। लू के भी चलने की संभावना है। मई के अगले हफ्ते में हवा का रुख बदलने के कारण तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

छह जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, वाराणसी, बलिया, चंदौली और गाजीपुर में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार करीब 60 किलोमीटर प्रति किलोमीटर घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बिजली गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मई के तीसरे सप्ताह में पारा पहुंचेगा 44 डिग्री

आंचलिक विज्ञान केंद्र निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, फिलहाल तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मई के तीसरे सप्ताह में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 6 दिनों तक दिन का तापमान 38 से 41 डिग्री रहने की संभावना है। रात में थोड़ी गर्मी बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक रहेगा। एक-दो दिन आंधी के भी आसार बने हुए हैं।

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

JOIN

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrhybrid

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=workspace

https://www.ayodhyalive.com/?p=11227&preview=true

 

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति