Sunday, October 27, 2024
spot_img

ससुराल रह रहा युवक लापता, मां ने ससुरालीजनों पर जताई हत्या की आशंका

ससुराल से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, मां ने जताई हत्या की आशंका

गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा शेखपुर निवासी महिला शोभावती पत्नी राम जियावन ने न्यायालय में दिए गए शिकायती पत्र में बताया है। उसके बेटे संदीप की शादी बीते वर्ष 2018 में इस्माईलपुर निवासी मलखान पुत्र लखन की बेटी राजकुमारी से हुई थी। शादी के बाद से उसका बेटा संदीप बहू राजकुमारी के घर पर रहकर चाय-पानी व सब्जी की दुकान चलाने का काम करते थे। विवाह के कुछ महीनों के वहां से दोनों बेटा-बहू परदेश सूरत (गुजरात) रोजी रोजगार के लिए चले गये। लगभग तीन वर्ष बाद वापस आकर फिर दोनों बहू के घर पर इस्माईलपुर में ही रहने लगे। लगभग एक महीने पहले पीड़िता शोभावती का बेटा संदीप अचानक ससुराल इस्माईलपुर से गायब हो गया। पीड़िता व उसके परिवार वालों ने बहुत खोजबीन की लेकिन, कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़िता का आरोप है उसके बेटे का मोबाइल नंबर भी बंद है और बहू व उसके मायके वाले उसके बारे में कुछ बता भी नहीं रहें हैं। पीड़ित मां का आरोप है कि बहू राजकुमारी, उसके पिता मलखान, भाई राजकुमार व मंजीत और उसकी सास मुनीमा देवी ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मनोज कुमार राय ने कहा न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ हत्या करने के लिए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

JOIN
मुकदमे की कापी
आरोपियों के नाम
गायब युवक के मां का आरोप
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति