Saturday, July 27, 2024
spot_img

पीड़ित ने दबंग पर रास्ता अवरूद्ध करने का लगाया आरोप

पीड़ित ने दबंग पर रास्ता अवरूद्ध करने का लगाया आरोप

JOIN

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयूघाट चौकी क्षेत्र के ईस्माइल पुर गाँव के रहने वाले अवधेश सिंह पुत्र अंबिका सिंह ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि गोंडा – बस्ती मार्ग से मेरे घर तक सड़क जाती है जिससे लगभग 10 परिवार के लोगों का आवागमन होता है।

उसी रास्ते पर गाँव के ही अभिषेक सिंह पुत्र बृजभान सिंह रास्ता रोक दिए हैं। पीड़ित का कहना है कि रास्ता लगभग 100 वर्ष पुराना है जिस पर वर्तमान में खड़ंजा भी लगा हुआ है। मुकदमा चल रहा है और स्टे भी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षी के घर के सामने काली माता का स्थान है लेकिन, विपक्षी किसी को भी स्थान पर जाने भी नहीं देते। विपक्षी की पत्नी उपजिलाधिकारी हैं और आये दिन फोन पर धमकी देती रहती हैं।

विपक्षी बंदूक की नोक पर झगड़ा और मारपीट भी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि यह मामला काफी पुराना है जिसमें यथास्थिति बरकरार है। दोनों पक्ष के लोगों पर पूर्व में शांति भंग की आशंका में कारवाई की जा चुकी है। मामला न्यायालय में लंबित है। माननीय न्यायालय द्वारा जो भी आदेश निर्गत होगा इसका सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति