Saturday, July 27, 2024
spot_img

सपा सुप्रीमों का जिले की सीमा रानीमऊ,मवईचौराहा,रौजागांव,कूढ़ा सादात,भेलसर सहित कई स्थानों पर हुआ स्वागत

सपा सुप्रीमों का जिले की सीमा रानीमऊ,मवई चौराहा,रौजागांव,कूढ़ा सादात,भेलसर सहित कई स्थानों पर हुआ स्वागत

JOIN

रुदौली(अयोध्या)मंगलवार को अयोध्या दौरे पर निकले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जिले की सीमा से लेकर विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत के क्रम में रानीमऊ चौराहा पर जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव,सपा नेता पिंटू वर्मा व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू खां,अनित शुक्ला,गुड्डू अंसारी,सरवन यादव के नेतृत्व में भारी मात्रा में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो का जोरदार स्वागत किया।

मवई चौराहा पर सपा युवजन सभा जिला सचिव समरपाल सिंह यादव व युवा सपा नेता ज्वाला सिंह रावत के नेतृत्व में सपा युवा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।वही रौजागांव शुगर मिल गेट के बगल में सपा नेता वा प्रधान संघ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आरिफ,दलसरांय चौराहा पर सपा के वरिष्ठ नेता सैयद रिजवान रसूल मियां साहब व जिला पंचायत प्रतिनिधि मो.अली,कूढ़ा सादात में सपा नेता चौधरी शहरयार व भेलसर चौराहा पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के नेतृत्व में रुदौली चेयरमैन जब्बार अली सहित भारी संख्या में रुदौली विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो का जोरदार स्वागत किया।
बताते चलें कि मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अयोध्या दौरे पर रहे इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय गंगा सिंह यादव,पूर्व विधायक जय शंकर पांडे की स्व.पत्नी व जनमोर्चा के प्रधान संपादक रहे स्वर्गीय शीतला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति