Saturday, July 27, 2024
spot_img

विश्व कल्याण के लिए सरयू तट पर हुआ रुद्राभिषेक, हवन व भंडारा

54 / 100

विश्व कल्याण के लिए सरयू तट पर हुआ रुद्राभिषेक, हवन व भंडारा


अयोध्या। अयोध्या में मां सरयू के तट पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विश्व कल्याण हेतु रुद्राभिषेक के बाद हवन पूजन किया गया। इसके बाद देर रात तक भंडारा चलता रहा। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान घुरेहटा निवासी बलराम तिवारी व उनकी धर्मपत्नी ललिता तिवारी तथा पुरोहित पंडित दुर्गा प्रसाद रहे।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अयोध्या जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार बलराम तिवारी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव भगवान की कृपा से पिछले पंद्रह वर्षों से प्रत्येक चतुर्दशी उपरांत पूर्णिमा को रुद्राभिषेक एवं हवन तथा भंडारे का आयोजन हो रहा है। विश्व कल्याण के लिए रूद्राभिषेक और भण्डारा अनवरत जारी है। उन्होंने बताया कि इसके पहले कई बार बद्रीनाथ, अमरकंटक, विंध्याचल, पांडुकेश्वर, उत्तरकाशी सहित तमाम तीर्थ स्थलों पर यह आयोजन हो चुके हैं। गुरुदेव के शिष्यों के घर पर भी धार्मिक अनुष्ठान चलते रहते हैं। इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की अवतरण स्थली श्री अयोध्या धाम में यह आयोजन किया गया। यहां पर करीब सवा सौ श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की भावना के साथ हवन में आहुति डाली।


इस मौके पर गुरुदेव भगवान के प्रथम शिष्य अमेठी निवासी भानु प्रताप सिंह, संतोष परिहार, गुड्डू परिहार, अशोक दूबे, पवन तिवारी, महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह, जय नारायण शुक्ला, भगवत प्रसाद पाठक, वरिष्ठ पत्रकार बेद प्रकाश तिवारी, राजेश तिवारी, अजय यादव, बीरेंद्र दूबे, सुभाष यादव, बेदप्रकाश मिश्र, राजेंद्र पाठक, विष्णु शंकर गुप्ता, विपिन तिवारी, केके शुक्ला, रामेन्द्र चतुर्वेदी, राजनारायन पाण्डेय, विकास सिंह, राम अवतार प्रजापति, अशोक सिंह, हनुमान मंदिर के महंत राजेन्द्र दास आदि सैकड़ों लोगों ने हवन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।

रात साढ़े दस बजे तक सरयू तट पर भोजन प्रसाद का वितरण होता रहा। इसके पहले सभी श्रद्धालुओं ने धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो की भावना के साथ मां सरयू में डुबकी लगाते हुए भगवान से विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति