Saturday, July 27, 2024
spot_img

पुलिस ने चलाया महिला,बाल श्रम व सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

पुलिस ने चलाया महिला,बाल श्रम व सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

JOIN

रुदौली(अयोध्या) । पटरंगा पुलिस ने संयुक रुप से सड़क सुरक्षा महिला बाल श्रम जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
पटरंगा थाना के उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सरोज ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के पटरंगा मंडी में महिलाओं सहित अन्य लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि ड्राइविंग करते समय वाहन चालकों द्दारा किए जा रहे मोबाइल के प्रयोग से सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं।इस जन हानि को रोकने के लिये इसके प्रयोग से बचना होगा।उन्होने चालकों को यात्रा के दौरान हेलमेट अनिवार्य रुप से लगाने पर जोर दिया।उन्होने बगैर हेलमेट ड्राइविंग करने को कानूनन अपराध बताया और इसमे आर्थिक दण्ड के प्राविधान की भी जानकारी दी।उन्होंने बाइक या अन्य वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग को लेकर सख्ती दिखायी।उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन या बाइक चलाते समय यदि कोई मोबाइल से बात करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सरोज ने कहा कि वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने,निर्धारित गति सीमा मे ही वाहन चलाने,शराब पीकर वाहन न चलाने की लोगों से अपील की। उपनिरीक्षक ने लोगों से अपने साइड से ही वाहन चलाने की अपील की ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।इस अवसर पर कमलेश कुमार सरोज,उप निरीक्षक सुधाकर सिंह,कां0 अशोक यादव,दीवान मंसाराम यादव,सुनील कुमार पटेल,अनिल कुमार,अंकुर कश्यप,अवनीश कुमार,अमरेश कुमार,संजय कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति