Saturday, July 27, 2024
spot_img

पर्यावरण संरक्षण को लेकर “नो व्हीकल डे” मनाया गया

54 / 100

पर्यावरण संरक्षण को लेकर “नो व्हीकल डे” मनाया गया

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज ‘नो व्हीकल डे’ के अवसर एनएसएस के स्वयंसेवकों, शिक्षकगण एवं अधिकारियों ने पैदल यात्रा की।


पैदल यात्रा का नेतृत्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय सिंह ने किया। एनएसएस के पूर्व कोऑर्डिनेटर प्रो केशव सिंह तथा कोऑर्डिनेटर डॉ जितेंद्र कुमार समेत कई शिक्षको ने इस यात्रा में सहभागिता की।


आज पूरा परिसर ऑटो मोबाइल वाहनों के प्रवेश से मुक्त रहा। विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ऑटोमोबाइल वाहन नहीं ले गए।
कुलपति प्रो राजेश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का निर्णय लिया था। विश्वविद्यालय ने इस पहल की शुरुआत 31 अगस्त 2021 (अगस्त महीने के आखिरी कार्यदिवस) से की थी।


परिसर में दाखिल होने के लिए पैदल, साईकिल, ई बाइक या ई रिक्शा का ही इस्तेमाल किया गया है। “नो व्हीकल डे” विश्विद्यालय की ‘ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस’ के दिशा में पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति