Saturday, July 27, 2024
spot_img

नंदिनी नगर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सांसद ने वितरित किया प्रमाण पत्र

नंदिनी नगर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सांसद ने वितरित किया प्रमाण पत्र

JOIN

नवाबगंज। नंदिनी नगर क्रीड़ा परिसर में वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के 16 व शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के 18 विद्यालयों के प्रतिभावान 5000 छात्र-छात्राओं को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मेडल, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही क्षेत्र के 15 प्रगतिशील किसानों व उत्कृष्ट गौ-पालक राजेश तिवारी एवं इंद्रजीत सिंह को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद ने कुश्ती के क्षेत्र में देश – प्रदेश एवं अंतरराष्ट्रीय पर मेडल प्राप्त करने वाले महिला पहलवान आगरा की सुधा बघेल सहित पुरुष पहलवानों को सम्मानित किया। उन्होंने नवाबगंज कस्बे के मुट्ठीगंज निवासी राजेश कनौजिया के बेटे गौरव कनौजिया को नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सांसद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा-
है कौन काम ऐसा जग में, टिक सकै आदमी के मग में।
खम ठोक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पांव उखड़।
मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है। उन्होंने कहा कि इंसान को संघर्ष करना चाहिए कभी हार नहीं माननी चाहिए तभी इंसान इतिहास गढ़ता है। उन्होंने स्वयं के बारे में बताते हुए कहा कि मैं अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में जब ग्रेजुएशन की पढ़ाई करता था उस समय घर से जेब खर्च दो रूपया मिलता था। उस दो रूपये को रखकर मैंने मन में संकल्प लिया था कि मैं भी इसी तरह महाविद्यालय बनाऊंगा। मेरा सपना साकार हुआ और आज जिले के प्रत्येक ब्लाक में एक स्कूल है।
अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राम दिनेशाचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि जो पत्थर छीनी हथौड़ी के मार को सहन कर जाते हैं वो मंदिर और राजमहलों में विराजमान होते हैं और सम्मान पाते हैं उनकी पूजा की जाती है। बिना संघर्ष के कुछ भी संभव नहीं है। मंच का संचालन डा. नवीन सिंह ने किया। इस दौरान नंदिनी नगर के प्राचार्य डा. बीएल सिंह, रामकृपाल सिंह, डा. अजय मिश्रा, डा. एम. के. सिंह, डा. देवानंद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा नेता पंकज सिंह, सुमित भूषण सिंह, अतुल सिंह मौजूद रहे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति