Thursday, March 28, 2024
spot_img

कंम्पोजिट विद्यालय डाभासेमर में प्रोजेक्टर से दी गई बच्चों को जानकारी

कंम्पोजिट विद्यालय डाभासेमर में प्रोजेक्टर से दी गई बच्चों को जानकारी

JOIN

अयोध्या। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार अब दिखाई देने लगा है जहां एक और सरकार प्राइमरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सरकार गंभीर है वही योग्य अध्यापकों की नियुक्ति से विद्यालयों का माहौल भी पढ़ाई के अनुकूल बनने लगा है। ऐसा ही एक उदाहरण कंम्पोजिट विद्यालय डाभासेमर मसौधा में दिखाई दिया।

विद्यालय की अध्यापिका रीता मालवीय के निजी प्रयास से विद्यालय के बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को शार्ट फिल्म दिखाकर हेल्पलाइन 1098 के विषय में बताया गया एवं किस प्रकार बच्चे कठिन परिस्थितियों या परेशानी में इस हेल्पलाइन से सहायता ले सकते हैं बताया गया एवं अपने अभिभावकों के साथ कोड वर्ड बनाकर अपने को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं इस पर उनके साथ चर्चा हुई।

विद्यालय के बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से कुछ कठिन एवं रोचक प्रकरण जैसे हृदय की संरचना एवं कार्य विधि तथा रेशम के कीट से रेशम का निर्माण पर भी छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स दिखाई गई। प्रोजेक्टर पर वीडियो क्लिप्स देखकर बच्चे बहुत खुश हुए।


बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा शिक्षिका रीता मालवीय के इस प्रयास को बहुत सराहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एवं स्टाफ भी उपस्थित थे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति