Saturday, July 27, 2024
spot_img

Indian Idol 13 विजेता : अयोध्या के लाल ऋषि सिंह ने जीता ‘इंडियन आइडल 13’, 25 लाख रुपये संग मिला कॉन्ट्रैक्ट

57 / 100

Indian Idol 13 विजेता : अयोध्या के लाल ऋषि सिंह ने जीता ‘इंडियन आइडल 13’, 25 लाख रुपये संग मिला  कॉन्ट्रैक्ट

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) . अयोध्या के लाल ऋषि सिंह को रविवार को हुए सिंगिंग रिऐलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के सीज़न 13 के ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित किया गया। ऋषि सिंह को ₹25 लाख का चेक, इंडियन आइडल की विजेता ट्रॉफी और एक SUV कार दी गई । इसके अलावा ऋषि सिंह को सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिकॉर्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल हुआ है। ‘इंडियन आइडल 13’ को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे थे। वहीं आदित्य नारायण होस्ट रहे।कुल 6 फाइनलिस्ट में देबोस्मिता रॉय और चिराग कोतवाल क्रमश: फर्स्ट रनर-अप और सेकेंड रनर-अप रहे।

इंडियन आइडल 13′ का विनर अनाउंस हो चुका है। ऋषि सिंह इस सीजन के विनर बन गए हैं, जबकि देवोस्मिता राय फर्स्ट रनर-अप रहीं।

ऋषि सिंह के अलावा फिनाले में टॉप सिंह कंटेस्टेंट्स थे, जिनमें चिराग कोतवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती, शिवम सिंह और देवोस्मिता के अलावा सोनाक्षी कर थीं। इन सभी के बीच ट्रॉफी के लिए एकदम टक्कर का मुकाबला था। लेकिन ऋषि सिंह ने सभी को मात देते हुए ‘इंडियन आइडल 13’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

 

JOIN

ऋषि सिंह ने गुजरात के शिवम शाह, जम्मू के चिराग कोतवाल और बंगाल से बिदीप्ता चक्रवर्ती, देबस्मिता रॉय, सोनाक्षी को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया है। ऋषि सिंह के फैंस सिर्फ इंडियन आइडल देखने वाले दर्शक ही नहीं बल्कि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं। फैंस को ऋषि की आवाज में अरिजीत सिंह जैसी बात नजर आती है।

राम की नगरी अयोध्या के ऋषि सिंह को इंडियन आइडल 13 की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी मिली। ‘इंडियन आइडल 13’ जीतने वाले ऋषि सिंह अपने माता-पिता को भगवान की तरह पूजते हैं। दरअसल, ऋषि सिंह ने बताया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें गोद लिया है। ऋषि सिंह की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि विराट कोहली सोशल मीडिया पर जिन 255 लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से एक ऋषि सिंह भी हैं। उत्तर प्रदेश की अयोध्या से आए ऋषि सिंह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में भी रहते थे, जिसके बाद से कयास लगने लगे थे कि वही इस बार की ट्रॉफी जीतने वाले हैं।

अभी पढ़ रहे हैं ऋषि, विनर बनने पर यह बोले
ऋषि सिंह उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले हैं और उन्हें हमेशा से ही गाने लिखने और सिंगिंग का शौक रहा। ऋषि सिंह ने शो में बताया था कि वह अपने पैरेंट्स की असली संतान नहीं हैं, बल्कि उन्होंने उन्हें गोद लिया था। ऋषि सिंह अभी देहरादून में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। ऋषि सिंह का खुशा की ठिकाना नहीं है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह ‘इंडियन आइडल 13’ के विनर बन चुके हैं। जारी किए गए स्टेटमेंट में ऋषि सिंह ने कहा, ‘मेरा सपना पूरा हो गया। जब विनर के तौर पर मेरा नाम अनाउंस किया गया तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। इस अहम शो की विरासत को आगे ले जाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मैं चैनल, जजेस और इंडियन आइडल की पूरी टीम का आभारी हूं।’

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति