Saturday, July 27, 2024
spot_img

रक्तदान है नेक काम, महादानी बन कमाए नाम

रक्तदान है नेक काम, महादानी बन कमाए नाम

JOIN

नवाबगंज। रक्तदान करना नेक काम है। महादानी बनकर भी नाम कमाया जा सकता है। एक यूनिट रक्तदान करने से चार लोगों की जिंदगी बच सकती है। रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दूसरा पुनीत कार्य नहीं है। उक्त बातें सीएचसी अधीक्षक डा. वीके त्रिपाठी ने कहा। सीएचसी अधीक्षक की पहल पर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विपिन त्रिपाठी ने कहा दुर्घटना व गंभीर बीमारी में खून के लिए परेशान लोगों को आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी को नई जिंदगी दे सकता है। स्वस्थ व्यक्ति एक वर्ष में चार बार रक्तदान कर सकता है। सीएचसी के कर्मचारियों ने शिविर में स्वेच्छा से बढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में डा. विनयेश त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, ओमनारायण मिश्रा, दीपक सिंह, रवींद्र कुमार, स्टाफ नर्स नीलम यादव सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया। ब्लड बैंक की परामर्श दाता निशा ने कहा कुल 10 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया है। टीम में स्टाफ नर्स शैलेश त्रिपाठी, सुधांशु तिवारी व वैन चालक विकास सिंह मौजूद रहे।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति